News Times 7

श्रेणी: देश /विदेश

देश /विदेश

चुनावों से पहले लोग कर रहे एक दूसरे को वोट देने के लिए जागरूक, Koo पर पूरे दिन ट्रेंड होता रहा #PledgeToVote

News Times 7
नई दिल्ली: 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो़ रहा है। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आम लोग एक दूसरे...
देश /विदेश

कोरेगांव भीमा हिंसा: 23 फरवरी को जांच आयोग के सामने पेश हो सकते हैं शरद पवार, 2020 में किया गया था तलब

News Times 7
कोरेगांव-भीमा जांच आयोग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक युद्ध स्मारक पर जनवरी 2018 में हुई हिंसा के संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)...
देश /विदेश

Lalu Yadav ने किया स्पष्ट, कहा- RJD संविधान के अनुरूप होगा अध्यक्ष का चुनाव

News Times 7
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज स्पष्ट किया कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर राजद अध्यक्ष का चुनाव फरवरी में होगा। यादव मंगलवार...
देश /विदेश

हिजाब मामले को सांप्रदायिक रंग देना देश की समावेशी संस्कृति के खिलाफ साजिश: नकवी

News Times 7
 नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कर्नाटक में कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच बुधवार...
देश /विदेश

BSNL को 4G की तरह 5G नेटवर्क शुरू करने का भी कार्य सौंपा जाएगा: मंत्री अश्विनी वैष्णव

News Times 7
सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को 4जी की तरह 5जी नेटवर्क शुरू करने का भी कार्य सौंपा जाएगा। संचार,...
देश /विदेश

PM मोदी के संसद में दिए बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार कहा- जो संविधान के टुकड़े करे वह है ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का लीडरनई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान पर बुधवार को करारा पलटवार किया और कहा कि सभ्यता, इतिहास, संविधान और भाईचारा को तार-तार करने वाले असलियत में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के ‘लीडर ’ हैं। राज्यसभा में आम बजट 2022-23 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सिब्बल ने वर्तमान केंद्र सरकार को मुगल शासक औरंगजेब से भी ‘‘बदतर’’ करार दिया और कहा कि औरंगजेब ने भी ‘‘जजिया कर’’ से गरीबों और वंचितों को राहत दी थी जबकि आज की सरकार वर्ष 2014 के मुकाबले पेट्रोल ओर डीजल पर क्रमश: 203 और 530 प्रतिशत अधिक उत्पाद कर वसूल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम बजट जमीनी सच्चाई से दूर है और इसमें सरकार की दूरदृष्टि का अभाव झलकता है जबकि कोई दीर्घकालिक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में डिजिटल, ग्रीन, जलवायु, आत्मनिर्भर, मेड इन इंडिया और व्यवसाय की सुगमता जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है लेकिन बेरोजगारी, गरीबी, खाद्य सुरक्षा, मजदूर, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला और युवाओं का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब व मध्यम वर्ग के लिए नहीं बल्कि दो प्रतिशत लोगों के लिए है। सिब्बल ने कहा कि आप बात कर रहे हो अमृत काल की और मैं तो 2014 से अब तक राहु काल ही देख रहा हूं और फिर असलियत क्या है। प्रधानमंत्री ने टुकड़े टुकड़े गैंग की बात की तो मैं अचंभित हुआ, जो सभ्यता के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो इतिहास के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो संविधान के टुकड़े-टुकड़े करता है और जो भाईचारा के टुकड़े-टुकड़े करता है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर है ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा था कि विभाजनकारी मानसिकता एवं अंग्रेजों की ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपनाकर कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की ‘‘लीडर’’ बन गई है।पेट्रोल व डीजल के मुल्यों में हुई वुद्धि का उल्लेख करते हुए भी सिब्बल ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल में पेट्रोल की कीमत 71 रुपए प्रति लीटर थी और उस समय उत्पाद कर 9.2 रुपए प्रति लीटर था जबकि 2022 में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर हो गई और इस पर उत्पाद शुक्ल 27 रुपए प्रति लीटर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के मुकाबले उत्पाद कर में 203 प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसी प्रकार, सिब्बल ने कहा कि डीजल की कीमत 2014 में जहां 55 रुपये प्रति लीटर थी और उस पर उत्पाद कर 3.46 रुपए प्रति लीटर थी जबकि आज पेट्रोल की कीमत 86 रुपए प्रति लीटर है ओर यह 530 प्रतिशत की वृद्धि है। इतिहास का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने कहा कि अहमद शाह ने 1414 में सबसे पहले जजिया कर लगाया था और उसके बाद अकबर आया तो उसने हटा दिया लेकिन जब औरंगजेब आया तो उसने फिर से जजिया कर लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने वंचित लोगों, बेरोजगारों और रक्षा में लगे लोगों पर जजिया कर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि आप बात करते हो औरंगजेब की और यह तो औरंगजेब से भी बदतर बात है। आपने सब पर लागू कर दिया और वह भी 530 और 203 प्रतिशत। सिब्बल ने कहा कि जब देश के गरीब या मध्यम श्रेणी की जनता 95 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत चुकाती है उसे क्या तकलीफ होती होगी, यह इस सरकार को समझ में नहीं आता है। बजट में बच्चों की शिक्षा के लिए डिजिटल टेलीविजन आरंभ किए जाने की घोषणा का जिक्र करते हुए कांग्रेस सदस्य ने कहा कि ऐसी स्थिति में जब बच्चे दो सालों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो उनके लिए सरकार डिजिटल टीवी खोलकर क्या करेगी।  सदन में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि वह एक बार चुनाव लड़ लें तो उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चलेगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और शोध में उचित आवंटन ना किए जाने का आरोप लगाते हुए सिब्बल ने कहा कि जब तक बच्चों की शिक्षा, शोध व स्वास्थ पर निवेश नहीं किया जाएगा तब तक देश की संपत्ति खड़ी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को छोड़ दीजिए  जिनके पास सुविधाएं नहीं है उनके बारे में सोचिए। जब तक आप लोगों के हाथों में पैसे नहीं देंगे और वे खर्च नहीं करेंगे तब तक अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी। इनकी शक्ति, खरीद की शक्ति बढ़ानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री को अमृत काल की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि ना वह रहेंगे, ना हम रहेंगे ना आपके रहनुमा रहेंगे। ना नफरत के बयान रहेंगे। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सिब्बल ने कहा चीन में बेरोजगारी की दर 5 प्रतिशत, बांग्लादेश में 5.3 प्रतिशत, पाकिस्तान 4.5 प्रतिशत और श्रीलंका 4.8 जबकि भारत में यह दर 7.51 प्रतिशत है।

News Times 7
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान पर बुधवार को करारा पलटवार किया और कहा कि...
देश /विदेश

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का दावा- यूपी चुनाव में BJP इस बार भी 300 पार

News Times 7
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एक बार फिर 300 से अधिक सीट जीतने का...
देश /विदेश

हिजाब पर सियासत शुरू: ओवैसी ने कहा- ‘मैं टोपी पहनकर संसद जा सकता हूं, तो लड़कियां हिजाब पहनकर स्कूल क्यों नहीं जा सकती’

News Times 7
कर्नाटक: कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर जहां हाईकोर्ट की सुनवाई जारी है वहीं  कॉलेज कैंपस में  एक लड़की का अल्ला-हू-अकबर चिल्लाने का एक वीडियो तेजी...
देश /विदेश

दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं कराना होगा Corona टेस्ट

News Times 7
देश में जहां कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं। वहीं अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले Corona जांच अनिवार्य नहीं होगा।...
देश /विदेश

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई, जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामला बड़ी बेंच को भेजा

News Times 7
नेशनल डेस्क: हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब कॉलेज...
टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़