News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारतीय राजनीति के पथ प्रदर्शक थे शिबू सोरेन, आदिवासियों के कल्याण के लिए लड़ा था जंग- आप नेता शुभम उपाध्याय

पटना – झारखंड मे आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़कर उनके कल्याण में सहभागिता दिखाने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुओ के संस्थापक श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी के युवा महासचिव शुभम उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय राजनीति मे एक अभूतपूर्ण छती श्री शिबू सोरेन जी के जाने से हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती, भारतीय राजनीति के पथ प्रदर्शक के रूप में श्री शिबू सोरेन जी जाने जाते थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में आदिवासियों, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी, जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा अपने जीवन काल में राजनीति करते हुए जिन्होंने जितने संघर्ष झारखंड राज्य के अलग होने पर लड़ा ,उनके संघर्षों की गाथा पूरा देश गाता है, जहां एक और झारखंड राज्य के स्थापना के बाद खुद को अस्तित्व में लाने की लड़ाई और राजनीतिक संघर्ष आदिवासियों के हक की लड़ाई उनका उद्देश्य बन चुका था।

श्री उपाध्याय ने बताया कि शिबू सोरेन जी का पूरा जीवन काल झारखंड राज्य के कल्याण और आदिवासियों के हित में लगा रहा जहां अनेकों बार संघर्ष के दौरान काफी छती का भी सामना करना पड़ा, श्री सोरेन के जाने के बाद पूरी भारतीय राजनीति जैसे अकेले सी पड़ गई है, एक बहुत बड़ी छती जिसकी भरपाई कभी ना की जा सके, एक पथ प्रदर्शक के रूप में पथगुरु के रूप में यह भारतीय राजनीति और लोकतंत्र शिबू सोरेन में देखा था ,मैं श्री सोरेन जी के परिवार के लिए भगवान से यह कामना करता हूं कि इस दुखद घड़ी में आत्म बल दें और झारखंड को जिस प्रकार इन्होंने एक मजबूत स्तंभ के रूप में देश में पहचान दिलाई वह कायम रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से वर्तमान सांसद नुकुलनाथ को मिला टिकट

News Times 7

कर्नाटक मे कांग्रेस के नये मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया आज लेंगे शपथ आज, डिप्टी CM बनेंगे शिवकुमार, 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ

News Times 7

महात्मा गांधी के 73वें पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया नमन,आइए जानते हैं महात्मा गांधी की हत्या के कारण और गोडसे की पृष्ठभूमि

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़