News Times 7
देश /विदेश

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई, जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामला बड़ी बेंच को भेजा

नेशनल डेस्क: हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले में हाईकोर्ट की बड़ी बेंच यानि चीफ जस्टिस इस पर सुनवाई करेगी। बड़ी बेंच के पास मामला भेजते हुए एकल पीठ ने कहा कि ये मामले पर्सनल लॉ के कुछ पहलुओं के मद्देनजर बुनियादी महत्व के कुछ संवैधानिक सवालों को उठाते हैं

स्कूल-कॉलेजों के बाहर जमावड़े की अनुमति नहीं
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच पुलिस विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, बेंगलुरु में स्कूल, प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, डिग्री कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गेट के 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के जमावड़े या विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। यह गाइडलाइन तत्काल प्रभाव से दो हफ्तों तक लागू रहेगी।

बता दें कि कर्नाटक में तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद हैं।  प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में कुछ छात्रों के हिजाब पहनकर आने पर विवाद शुरू हुआ था जो अब काफी गरमा गया है।

 

Related posts

जबलपुर में कोर्ट कैम्पस के मंदिर में शादी की, दूल्हा घर ले जाने लगा, बाइक से उतर कर लवर के साथ भागी

News Times 7

चुनावों से पहले लोग कर रहे एक दूसरे को वोट देने के लिए जागरूक, Koo पर पूरे दिन ट्रेंड होता रहा #PledgeToVote

News Times 7

जानिए, गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कैसे बन गया ‘महाभारत’ का ‘भीम’? दिलचस्प है ये किस्सा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़