News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पुरा देश आज मना रहा रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार, इस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई को राखी

आज देश भर में धूमधाम से राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है रक्षाबंधन. हर बहन और भाई को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. रक्षाबंधन का त्योहार आज दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में सेलिब्रेट किया जा रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार, ये दोनों ही योग बहुत शुभ और फलदायी माने गए हैं. इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है.

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?

आज 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो चुका है. यह दिन के 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इसमें राहुकाल सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से सुबह 7:34 बजे तक है

Advertisement

राखी बांधने की सही दिशा क्या है?

रक्षाबंधन पर जब आप अपने भाई को राखी बांधें तो भाई का मुख पूर्व दिशा में हो. सिर पर रुमाल रहना चाहिए. राखी भाई की दाहिने हाथ की कलाई में बांधें. ये शुभ माना गया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

रेप और हत्या केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर

News Times 7

नए कृषि कानून पर बाबा रामदेव की सुझाव ,सरकार दे MSP की गारंटी

News Times 7

सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने पेगासस समेत कई मुद्दों पर उठाई चर्चा की मांग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़