News Times 7
देश /विदेश

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का दावा- यूपी चुनाव में BJP इस बार भी 300 पार

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एक बार फिर 300 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए कहा है कि इस बार विपक्ष के लिये चुनाव परिणाम पिछले चुनाव से भी ज्यादा बुरा होगा। पाल ने बुधवार को बताया कि भाजपा की योगी सरकार के ऐतिहासिक कामों से जनता खुश है और पार्टी सर्वाधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके उलट विपक्षी दल मुद्दाविहीन होकर निराशा में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (SP) तथा बहुजन समाज पार्टी (BSP) दूसरे नंबर पर आने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस दौड़ से बाहर है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के सवाल पर कहा कि केन्द्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार ने नागरिक सुविधाओं से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व काम किये।

इनमें कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिये 170 करोड़ लोगों का मुफ्त टीकाकरण कराया जाना पूरी दुनिया के लिये प्रेरक बन गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश की रिकाडर् तोड़ भागीदारी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत बनाया है। केन्द्र सरकार के बजट में जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाये जाने से बड़ी राहत मिली है।

Related posts

वारिस पठान का इंदौर में किया मुंह काला ! CAA के विरोध में दिया था विवादित बयान

News Times 7

UP Election 2022: बसपा ने जारी की चौथे चरण के चुनाव के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची

News Times 7

बिहार में शिक्षकों को अब करनी होगी अपराधियों की जासूसी, सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप बताया तरीका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़