News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने लेटर पैड पर फर्जी और अवैद्ध तरीका से कारवां के मुसहर समुदाय के 220 मतदाताओं का नाम स्थानांतरित करने के लिए दिया आवेदन – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा / शहनवाज अली -भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने लेटर पैड पर फर्जी और अवैद्ध तरीका से कारवां के मुसहर समुदाय के 220 मतदाताओं का नाम स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दिया है.

भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह महागठबंधन की ताकत से घबरा कर गलत तरीके से कारवां के स्थाई निवासी 194 आरा विधानसभा के 368 और 369 बुथ संख्या के 220 मतदाताओं का नाम संदेश विधानसभा के डिलियां में स्थानांतरित करने का आवेदन देना भाजपा के वोट चोरी का यह घिनौना कृत है.

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के इस फर्जी स्थानांतरण पत्र के खिलाफ जिला पदाधिकारी भोजपुर के गोपनीय शाखा में आवेदन पत्र रिसिव करा कर आपत्ति दर्ज कराई है भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी जिला प्रशासन से मांग कि है कि जिला प्रशासन नाम वोटर लिस्ट से नाम हटाने या स्थानांतरित करने के जितने आवेदन पत्र जिन पार्टीयों तथा लोगों द्वारा दी गई है उसे सार्वजनिक करें.तथा गलत आरोप लगाने वाले भाजपाई विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह पर कड़ी कार्रवाई की जाय   SIR के आपत्ति के आखरी दिन भाजपा द्वारा गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आवेदन देना वोट चोरी का मामला है और जिला प्रशासन वोट चोरी और गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से काटने पर रोक लगाए.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा विधानसभा के आम मतदाताओं से आह्वान किया कि के वोट चोरों के खिलाफ चल रही लड़ाई में शामिल हो

Advertisement
Advertisement

Related posts

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू शहर स पहला जत्था हुआ रवाना ,बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जयघोष से गूंजा शहर

News Times 7

पानीपत- मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन से भरा टैंकर रास्ते में गायब

News Times 7

वोटो की गिनती शुरू 8.15मे पहला रूझान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़