News Times 7
देश /विदेश

दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं कराना होगा Corona टेस्ट

देश में जहां कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं। वहीं अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले Corona जांच अनिवार्य नहीं होगा। दरअसल, AIIMS दिल्ली ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित COVID19 परीक्षण बंद करने की घोषणा की है।

इससे पहले बता दें कि देश में अब कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगती दिखाई दे रही हैं। भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है।

 

Related posts

मुरैना में सीएम शिवराज बूथ विस्ताकर अभियान की बैठक को करेंगे संबोधित, वीडी शर्मा का जबलपुर दौरा

News Times 7

गया में गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर मिला बम, ट्रेनों का परिचालन बाधित

News Times 7

बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़