News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भोजपुरी में अश्लीलता फैलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाले यूट्यूबर मनी मेराज को यूपी पुलिस ने शनिवार को किया गिरफ्तार

Patna News: पटना और यूपी के बीच फैली एक सनसनीखेज वारदात ने  सोशल मीडिया और कानून व्यवस्था दोनों को हिला दिया। भोजपुरी में अश्लीलता फैलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाले यूट्यूबर मनी मेराज को यूपी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मनी मेराज पटना के बेऊर इलाके में अपने दोस्त से मिलने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़कर गर्दनीबाग थाने ले गई।

गिरफ्तारी के बाद मनी मेराज को सीधे जज के आवास पर ट्रांजिट रिमांड के लिए ले जाया गया। उनके वकील शिवनंद भारती भी यूपी पुलिस से मिलने पहुंचे, लेकिन डॉक्यूमेंट्स की कमी के कारण देर रात ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल पाई। शिवनंद भारती ने कहा कि पूरी प्रक्रिया गलत है और यह मामला लिविंग इन रिलेशनशिप का है। उनका दावा है कि यह रेप का मामला नहीं है और मनी मेराज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश की जा रही है।

मनी मेराज फिलहाल यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं और उन्हें पटना के गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। पुलिस आज सुबह 10:30 बजे दोबारा ट्रांजिट रिमांड के लिए पटना सिविल कोर्ट में आवेदन करेगी।

अपराध से जुड़ी जानकारी के अनुसार, मनी मेराज पर आरोप लगाने वाली को-एक्टर ने दावा किया है कि मनी मेराज ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 14 अप्रैल 2022 को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने उसे मानसिक और धार्मिक दृष्टि से भी प्रताड़ित किया। शिकायतकर्ता युवती बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं और फिलहाल यूट्यूबर हैं। आरोप के अनुसार मनी मेराज ने तीन वर्षों तक उसे अलग-अलग तरीके से शोषित किया।

 

 

Related posts

कोविड-19 संक्रमण उन्हीं राज्यों में फैल रहा है, जहां केंद्र सरकार चाहती है-जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती

News Times 7

तेजस्वी और तेजप्रताप के भाग्य का फैसला जनता के मतदान से आज, साथ ही 10राज्यो मे उपचुनाव

News Times 7

481 करोड़ में बद्रीनाथ धाम बनेगा मिनी स्मार्ट सिटी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़