News Times 7
देश /विदेश

हिजाब पर सियासत शुरू: ओवैसी ने कहा- ‘मैं टोपी पहनकर संसद जा सकता हूं, तो लड़कियां हिजाब पहनकर स्कूल क्यों नहीं जा सकती’

कर्नाटक: कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर जहां हाईकोर्ट की सुनवाई जारी है वहीं  कॉलेज कैंपस में  एक लड़की का अल्ला-हू-अकबर चिल्लाने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसके साथ की अन्य छात्र जय श्री राम के नारे भी लगाते दिखाई दिए।

वहीं दूसरी तरफ इस इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई जहां प्रियंका गांधी ने कहा है कि बिकिनी हो या हिजाब, लड़कियों को कुछ भी पहनने का अधिकार है। वहीं, AIMIM लीडर असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब का समर्थन किया है। इससे पहले नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा था कि पहनावे को लेकर औरतों को शिक्षा से दूर करना सही नहीं है।

उत्तर प्रदेश के संभल में एक चुनावी सभा के दौरान औवैसी ने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि कर्नाटक में हिजाब पहनने के अधिकार के लिए लड़ने वाली बहनें कामयाब हों। कर्नाटक में संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। मैं BJP सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं। इतना ही नहींअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब वो टोपी पहनकर संसद में जा सकते हैं, तो कर्नाटक में छात्राएं स्कूलों में हिजाब क्यों नहीं जा सकती हैं।

वहीं,  कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा कि मंडया में स्टूडेंट अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाने वाली लड़की का घेराव नहीं करना चाहते थे। जब वह नारे लगा रही थी, उस समय लड़की के आसपास कोई नहीं था। ऐसे में उसे किसने उकसाया? हम कॉलेज में ‘अल्ला-हू-अकबर’ और ‘जय श्री राम’ के नारों को बढ़ावा नहीं दे सकते।

 

Related posts

हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ आज करेंगी सुनवाई, फैसले पर टिकीं सबकी निगाहें

News Times 7

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः बिहार विधान परिषद में रेनू देवी सहित तमाम महिला सदस्यों को किया गया सम्मानित

News Times 7

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पूछा, जमीन में हमरा हिस्‍सा देबू की ना, मां ने दिया यह जवाब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़