News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली में हुए बिहारियों पर अत्याचार के विरोध में आप नेता शुभम् उपाध्याय ने गर्दनीबाग पटना चलने का किया आह्वान, लगेगा बड़े नेताओं का जमावड़ा

दिल्ली में झुंगी झोपड़ियां पर चले बुलडोजर के खिलाफ बिहार में बिगुल फुकते हुए आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव शुभम उपाध्याय ने बिहारीयों पर हुए अत्याचार के विरोध में बिहार वासियों से यह अपील किया है कि वह भाजपा को बेनकाब करने के लिए पटना गर्दनीबाग पहुंचे, जहां भाजपा की असलियत और प्रधानमंत्री मोदी के नारों को बेनकाब किया जा सके,

श्री उपाध्याय ने बताया कि जिस प्रकार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और दिल्ली में भाजपा ने बिहार और यूपी के लोगों को जहां झूंगी वहां मकान का नारा देकर वोट लेने का कार्य किया वही आज सरकार बनने के बाद उन हजारों लोगों को बेघर किया जा रहा है

शुभम ने बताया कि बहुत ऐसे लोग हैं जो आज 50 सालों से दिल्ली में रह रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे बड़ा झूठा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज तक अपने कार्यकाल में देश के सामने एक सच भी नहीं बोल पाए हैं वही उनके नारे सौ प्रतिशत झूठे होते हैं क्योंकि कथनी और करनी में भाजपा के बहुत बड़ा फर्क है  वहीं हजारों लोगों को पटना के गर्दनीबाग चलने का आवाहन करते हुए उपाध्याय ने बताया कि 17 जून को हजारों लोग पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुँच रहे है जहां से भाजपा को बेनकाब किया जाएगा।

Related posts

राजस्थान के रतनगढ़ में 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर पांच युवकों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

News Times 7

बच्‍चों का वैक्‍सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन 1 जनवरी से होगा शुरू

News Times 7

सोनू सूद के खिलाफ BMC ने शिकायत दर्ज कराई, बचाव में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है मामला…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़