दिल्ली में जहां एक और लगातार अवैध कॉलोनी पर दिल्ली की रेखा सरकार द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है वही इसे लेकर राजनीति भी खूब हो रही है दिल्ली की सत्तारूढ पार्टी भाजपा ने जिस प्रकार हजारों झूंगी झोपड़ियां पर बुलडोजर चलाया है उसे लेकर विपक्ष में बैठी केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी और नेता प्रतिपक्ष आतिश जमकर हमलावर है , वही आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता बेघर हुए लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं भाजपा पर लगातार हमलावर हो रहे आप पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बिहार और यूपी के लोगों के साथ भाजपा का धोखा करना बताया है ,और अपनी बातों को रखते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किस प्रकार चुनाव से पहले कहा था जहां झुंगी वहां मकान , वहीं प्रधानमंत्री आज दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के जरिए उन्हें झूंगी झोपड़ियां पर बुलडोजर चला कर हजारों लोगों को बेघर कर रहे हैं,।
इन्हीं मुद्दों पर राजनीतिक तापमान बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी बुराड़ी विधानसभा से संजीव झा बादली विधानसभा से पूर्व विधायक अजेश यादव जो वर्तमान में बिहार प्रदेश के प्रदेश प्रभारी हैं, उन्होंने बिहार चुनाव को देखते हुए भाजपा को उन्हीं के गढ़ में घेरने का प्लान बनाया है
आपको बता दे की 17 तारीख यानी मंगलवार के दिन पटना के गर्दनीबाग में हजारों लोगों को जुटा कर आम आदमी पार्टी यह मैसेज देने की कोशिश करेगी कि दिल्ली में किस प्रकार भाजपा ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया उनकी खुशियां छीन ली जिसे लेकर पूरी तैयारी पटना के गर्दनीबाग में बिहार प्रदेश इकाई के द्वारा किया गया है।
वही इस मौके पर बिहार के बक्सर सहित तमाम जिलों से हजारों लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है चुकी आने वाले कुछ ही महीना में बिहार विधानसभा के चुनाव है जहां आबादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ सभी सीटों पर उतारने के लिए तैयार हैं चुकी लगातार बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव द्वारा बिहार बचाव केजरीवाल यात्रा चलाया जा रहा है जिसे लोगों का अपार समर्थन में मिल रहा है।
