News Times 7
आतंकटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हाथो फिर एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या ,बडगाम के तहसीलदार कार्यालयमें थे कार्यरत

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों के भेट फिर से एक कश्मीरी पंडित चढ़ गया जिसे दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई ,इससे वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी  राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया। आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।

बड़गाम आतंकी हमले में मारे गए राहुल भट
इससे पहले सात मई को श्रीनगर शहर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे। घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।

शनिवार सुबह बाइक से जा रहे कांस्टेबल गुलाम हसन को आतंकियों ने सफाकदल इलाके में आइवा पुल के पास निशाना बनाकर गोली मारी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बडगाम में एक कश्मीरी पड़ित को मारी गोली, तहसीलदार  कार्यालय में घुसकर किया गया हमला - Srinagar News
खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तत्काल शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (स्किम्स) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम दम तोड़ दिया।

Related posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के जंग को धार देंगे कार्यकर्ता

News Times 7

दंगो से दहलाने की थी साजिश यूपी सरकार का दावा

News Times 7

बिजली विभाग में गलत तरीके से कनेक्शन देने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 6 इंजीनियर सस्पेंड

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़