पटना – बिहार में जिस प्रकार अपराधियों का मनोबल बढ़ाते जा रहा है और आए दिन हर रोज कहीं ना कहीं हत्या हो रही है यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और यह सत्ता के संरक्षण में हो रहा है या पुलिस की नाकामी का यह नमूना है यह कह पाना बहुत कठिन है, इसलिए एक महीने के दौरान अगर बिहार की घटनाओं पर गौर करें तो लगभग 100 से ज्यादा हत्याएं अभी तक हो चुके हैं जहां अपराधी पुलिस के दबिस के बाद भी पकड़ नहीं जाता है और हत्याओं की गुल्थी उलझी रहती है।
बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार आम आदमी पार्टी के युवा महासचिव शुभम उपाध्याय ने नीतीश सरकार और एनडीए सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि सब कुछ सत्ता के संरक्षण में रहकर हो रहा है बिहार में अपराधी जहां एक और बेलगाम हो चुके हैं वहीं प्रशासन विफल है और सरकार निरंकुश हो चुकी है जो अपराध को रोक पाने में विफल है, बिहार में अब लोगों को इस बात का डर लगा रहता है कि कब कहां किस दिन कौन अपराधी किसे गोली मार देगा और उसकी हत्या हो जाएगी।
शुभम ने कहा की नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद जिस प्रकार उन्होंने पानी पी पी करके लालू यादव के जंगल राज की दुहाई देकर सत्ता में बने रहे हैं और इस बात को कहते रहे हैं कि बिहार में अब तक तो जंगल था लेकिन अब रामराज होगा लेकिन नीतीश कुमार इन अपराधों को रोकने में सफल नही हुए और अपराध का ग्राफ बढता गया , दूसरे जगह का क्या कहना राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष के आवास के बाहर भी गोलीबारी हो जाती है और प्रशासन नाकाम तरीके से अपराधियों को खोजते रहती है। इससे बडा जंगलराज क्या होगा।
शुभम उपाध्याय ने बताया कि बिहार में अब लोगों को एक ऐसी सरकार की तलाश है जो एक बेहतर गवर्नेंस मॉडल दे सकता है जो बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाते हुए बिहार के 13 करोड लोगों को एक बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य दे सकता है, जिसका उदाहरण हमने दिल्ली और पंजाब मे पेश किया है। अब वह बिहार मे करेंगे जिसके लिए बिहार की जनता भी तैयार है।
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नितीयों और मॉडल से बिहार प्रभावित है जहां लोगो को आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए।
