News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मध्‍य प्रदेश में हो गई ‘शराबबंदी’, प्रदेश के ये 17 शहर अब बन गए हैं ड्राई सिटी

भोपाल : मध्‍य प्रदेश सरकार की ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग’ में बड़ा फैसला ले ही लिया गया. देवी अहिल्या बाई की‎ 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में‎ खरगोन के महेश्वर में‎ हुई इस कैबिनेट बैठक में शराबबंदी पर यह निर्णय लिया गया. इसके तहत अब राज्‍य के 17 शहरों में शराबबंदी कर दी गर्द है. ये सभी 17 धार्मिक नगर हैं, जहां अब शराब की ब्रिक्री नहीं की जाएगी. इन जगहों पर शराब बेचना और खरीदना दोनों पूरी तरह से गैर कानूनी होगा और ऐसा किए जाने वालों के खिलाफ एक्‍शन लिया जाएगा. 1 अप्रैल से इन जगहों पर पूरी तरह से शराबबंदी लागू कर दी जाएगी. सिर्फ यही नहीं, मध्य प्रदेश अब धीरे-धीरे शराबबंदी की तरफ़ बढ़ेगा

इसके अलावा मंत्रियों को अपने विभाग में तबादले करने का अधिकार भी दिया गया है. विशेष हालातों में मंत्रियों को अपने विभाग में तबादले करने का अधिकार दिया गया है. आने वाले समय में विधिवत तौर पर तबादला नीति आएगी.

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की प्रगति की कामना की. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार विरासत को सभी के बीच लाने के प्रयास में लगी हुई है. इसी क्रम में रानी अहिल्याबाई के 300वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस वर्ष का दशहरा भी उनको समर्पित रहा है. इंदौर में शस्त्र पूजन किया गया है. आज यहां कैबिनेट हो रही है और उसमें बहुत से लोकहित के फैसले लिए जाएंगे

Related posts

शिवाजी के नाम से जाना जाएगा मुगल म्यूजियम

News Times 7

26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की शुक्रवार को 13वीं बरसी आज ,पढ़े पूरी कहानी

News Times 7

ताजमहल हमारे पुरखों की जमीन पर बना है , राजस्थान की BJP सांसद के बयान से नया विवाद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़