News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अमूल ने घटा दिए दूध के दाम, चेक करें नए रेट

नई दिल्‍ली. लंबे समय से दूध के दामों में वृद्धि ही हो रही थी. लेकिन, अब अमूल ने ग्राहकों को राहत दी है. अमूल ने गुजरात में दूध की कीमत में कटौती कर दी है. अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध का रेट घटाया है. इस कदम से उपभोक्‍ताओं को अच्‍छी-खासी राहत मिलेगी. गौरतलब है कि देश में दूध के रेट में काफी बढोतरी हो चुकी है. पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों ने दूध के भाव में इजाफा किया था. अमूल के अब दूध के रेट घटाने से दूसरी कंपनियों पर भी भाव कम करने का दबाव पड़ेगा

अमूल डेयरी ने तीन दूध उत्पादों – अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल का रेट 1 रुपये प्रति 1 लीटर कम किया है. अमूल गोल्‍ड का एक लीटर के पाउच की कीमत पहले 66 रुपये थी, जिसे अब एक रुपये घटाकर 65 रुपये कर दी गई है. अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच का रेट 62 रुपये था जो अब 61 रुपये हो चुका है. इस तरह अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब एक रुपये घटाकर 53 रुपये कर दिया गया है.

 

Advertisement

जून 2024 में बढाए थे दाम

अमूल डेयरी ने पिछले साल जून में दूध के रेट में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इस वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड की 500 एमएल की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई. अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये, अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपये तो अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई. तीन जून को नई दरें देशभर में प्रभावी हुईं थी.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पंजाब के मुख्यमंत्री कल बनेंगे दूल्हा ,डॉक्टर गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

News Times 7

बंगाल की गर्म राजनीति के बीच राज्यपाल से की गांगुली ने मुलाकात

News Times 7

प्रियंका गांधी रविवार दो दिवसीय दौरे पर पहुंची असम,आधा दर्जन जनसभाओं को करेंगी संबोधित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़