News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

तालिमी मरकज की बहाली मे भारी अनियमितता – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा -तालिमी मरकज व टोला सेवक की बहाली मे भारी अनियमितता हो रही है यह बात एक प्रेस ब्यान मे इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा.
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने तालिमी मरकज की बहाली मे गड़बड़ी को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर अवगत कराया है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि नियमावली मे है कि जिस विद्यालय मे तालिमी मरकज की बहाली होनी है और वह विद्यालय जिस वार्ड या पंचायत मे होगा वहां का वार्ड पार्षद या मुखिया कमिटी का अध्यक्ष होगा.
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शाहाबाद उर्दू विद्यालय महादेवा मे बहाली होनी है तथा यह विद्यालय वार्ड 22 मे पड़ता है और जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से विज्ञापन मे गड़बड़ी कर वार्ड 21 कर दिया गया है.
क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से इसकी जांच कर इस बहाली को रद्द करने की मांग की है.भाकपा माले नेता ने कहा कि इस बहाली के लिए गडबड़ रोस्टर जारी किया गया है जहां मुस्लिम की संख्या कम है वहां तालिमी मरकज की बहाली हो रही है सहार प्रखंड के पेउर, अबगिला, मिश्रीचक, गुलजारपुर गंज छतरपुरा कोशियर जैसे बड़ी आबादी वाले गांव मे कोइ सिट नहीं है तरारी प्रखंड के एक भी सिट नहीं मिला जबकी दर्जनों बड़ी मुस्लिम आबादी वाले गांव है.
भाकपा माले नेता ने जिला पदाधिकारी से मांग की है की तालिमी मरकज की बहाली की अनियमितता पर रोक लगाई जाय तथा वर्तमान बहाली की प्रक्रिया को रद्द करते हुए तथा फ्रेस सर्वे कराते हुए नयी तालिमी मरकज की बहाली की प्रक्रिया शुरु कराई जाय.

Advertisement

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू

News Times 7

चिरंजीवी, वैजयंतीमाला, वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और पी सुब्रह्मण्यम को इस साल के पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित

News Times 7

श्रीलंका के खिलाफ टीम ऐलान से पहले रोहित शर्मा ने दिया बड़ा संकेत, कहा अब सेलेक्टर्स करेंगे फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़