News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

IPL 2023 मे हुई कोरोना की एंट्री, दिग्गज निकला पॉजिटिव, टूर्नामेंट के बाकी सदस्यों पर भी कोरोना का साया

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं. टूर्नामेंट में कोरोना का मामला सामना आने से चिंता का माहौल है. आईपीएल के एक सीजन पर कोरोना की मार पड़ चुकी है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद साझा की.

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत अब तक बेहद शानदार रही है. टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले गए हैं लेकिन अब इसको लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. दरअसल कोरोना का एक मामला सामने आने की वजह से इस वक्त हर कोई चिंतित है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के शुरु हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और एक कोरोना का मामला सामने आया है. मैच के दौरान कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. –

कोरोना से संक्रमित पाए जाने की जानकारी पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर दी. उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट इस वक्त पॉजिटिव आई है और इसकी वजह से ही उनको आगे टूर्नामेंट के मुकाबलों में कमेंट्री करते हुए फैंस नहीं देख पाएंगे

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताया कि कोविड ने एक बार फिर से उनको पकड़ा है. इसकी वजह से कमेंट्री बॉक्स में फिलहाल नजर नहीं आएंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कंटेंट में भी कमी आएगी. कोरोनी की वजह से उनके गला में तकलीफ हो रही है

साल 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग पर कोरोना की मार पड़ चुकी है. शुरुआती मुकाबलों को कराने के बाद बीसीआई ने इसे स्थगित कर दिया था. कुछ महीनों के बाद इसे भारत के बाहर यूएई में कराने का फैसला लिया गया था. टूर्नामेंट को आईसीसी टी20 विश्व कप से ठीक पहले आयोजित किया गया था

Related posts

17 नवंबर तक महाराष्ट्र में खसरे के 500 से ज्यादा मामले हुए दर्ज

News Times 7

सूर्य अभियान आदित्‍य एल-1 का काउंटडाउन, 2 सितंबर की सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से भारत के सोलर मिशन को किया जाएगा लॉन्च

News Times 7

बिहार में कोरोना से संक्रमित 11 और लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों की संख्या हुई 12156

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़