News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट पर अचानक टकराए दो हेलीकॉप्टर, बडे़ हादसे मे गयी 4 की जान

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया में के एक बीच पर अचानक दो हेलीकॉप्टर टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक गोल्ड कोस्ट पर हुआ और हादसे के वक्त कई लोग बीच पर ही मौजूद थे. दुर्घटना के फौरन बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया. अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं

क्वींसलैंड स्टेट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोल्ड कोस्ट बीच पर बने सी वर्ल्ड थीम पार्क के पास यह हादसा हुआ है. एक हेलीकॉप्टर उतर रहा था और दूसरा उड़ान भर रहा था. तभी दोनों हेलीकॉप्टर की टक्कर होने से धमाका हो गया. इस घटना में एक हेलीकॉप्टर लैंड करने में कामयाब रहा, लेकिन दूसरे हेलीकॉप्टर के परखचे उड़ गए. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं

हादसे के फौरन बाद बचाव कार्य में जुटे पर्यटक व पुलिस के जवान
दोनों हेलीकॉप्टरों के टकराने के बाद पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की. सभी घायलों को फौरन अस्पताल भेज दिया गया. हादसा होते ही वहां मौजूद सभी टूरिस्ट भी हादसे की जगह पर इकट्ठा हो गए और घायलों की मदद और बचाव कार्य में लग गए थे.

पर्यटकों की खास पसंद है गोल्ड कोस्ट बीच
क्वीन्सलैंड एंबुलेंस सेवा ने बताया कि पुलिस और डॉक्टर घटना स्थल पर मौजूद हैं. देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक गोल्ड कोस्ट में छुट्टियों के दौरान बहुत भीड़ रहती है. ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

Related posts

पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा धोखे पर आधारित है बजट 2021

News Times 7

पीएचडी में एडमिशन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना

News Times 7

बंद पड़ी हुई 100 सरकारी संपत्तियों को बेचकर 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़