News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आरा में बेखौफ अपराधियों का तांडव ,बीच बाजार व्यवसायी को मारी गोली मौके पर ही मौत

आरा  –शानवाज अली ,गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हत्या की यह वारदात आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां मारी. चार गोलियां लगने से जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रिफर किया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.businessman murdered by hitting bullets in ara - आरा में व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, घर से दुकान खोलने निकले थे मुन्ना

दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने व्यवसायी पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने पहुंचा ही था. मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे की दुकान है. मृतक की पहचान प्रफुल्ल चंद्र जैन के पुत्र सलील जैन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. हत्या की इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है.आरा में फिर कारोबारी की गोली मारकर हत्या- आरा में फिर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Related posts

अखिलेश यादव की मांग- JEE-NEET खरीदे हुए MLA जितना छात्रों का ख्याल रखे BJP

News Times 7

एयर इंडिया, भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियां चाहकर भी क्यों नहीं बेच पा रही सरकार?

News Times 7

सहनी की नांव पलाटने के बाद कांग्रेस विधायकों पर भाजपा की तिरछी नजर, जानिये क्या कहा BJP MLA ने

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़