News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

शिवराज के राज्य में आया लव-जिहाद का अनोखा मामला,पहले हिन्दू बन कर की शादी फिर पांच से कराया दुष्कर्म

लव जिहाद का एक नया मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आया है ,यहां की रहने वाली 25 साल की लड़की को डबरा के एक अल्प संख्यक लड़के ने प्रेम जाल में फंसाया. उसने खुद को हिन्दू बताकर लड़की को धोखा दिया. इतना ही नहीं, उसने शादी का झांसा देकर एक दिन लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके विरोध करने पर मंदिर में शादी भी रचा ली. युवती को जब पति का असली धर्म पता चला तो उसके होश उड़ गए. बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन जब उसके ससुरालवालों ने भी रेप किया तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है.धर्म बदलकर की शादी, फिर बंधक बनाकर 5 लोगों से कराया दुष्कर्म; लव जिहाद का  केस दर्ज - muslim husband cheated hindu wife raped by many people police  registered love jihad case

पुलिस के मुताबिक, जनकगंज इलाके में रहने वाली 25 साल की युवती की 1 जनवरी 2021 को डबरा निवासी लड़के से दोस्ती हुई. लड़के ने खुद को राजू जाटव बताया और लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया. 15 जून 2021 को राजू युवती को डबरा ले गया, जहां उसने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया. युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जल्द शादी का भरोसा दिलाया. फिर 18 सितंबर 2021 को शीतला माता मंदिर में उसने हिन्दू रीति रिवाज से युवती से शादी कर ली. उसने ग्वालियर के एक होटल में रिशेप्शन भी दिया.  कुछ दिन बाद जब राजू युवती को अपने घर डबरा ले गया तब उसे पता चला कि जिसे वह राजू जाटव समझती है वह असल में इमरान है. बदनामी के डर से युवती इमरान के घर रही. इसी बीच युवती गर्भवती हुई तो उसे सास धक्का दे दिया. इससे उसका गर्भपात कराना पड़ा.Love jihad in Khandwa friendship with a teenager by Hindu name then called  to meet and Misdeed with her - खंडवा में लव जिहाद हिंदू नाम बताकर किशोरी से  की दोस्ती फिर

धर्म परिवर्तन कराया, फिर होती रही दुष्कर्म का शिकार

Advertisement

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद पड़ोस में रहने वाले मौलाना ओसामा और परिजनों ने युवती का जबरदस्ती धर्मांतरण कराया. उसके बाद उसका निकाह कराया. जब युवती ने धर्मांतरण का विरोध किया तो उसके पति इमरान ने मौलाना ओसामा से युवती का रेप कराया. इसके बाद से युवती को घर में बंधक बनाकर रखा. युवती के दो देवर अमन और पुन्नी खान भी युवती का रेप करने लगे. युवती की सास ने दो अन्य लोगों से भी कई बार युवती के साथ दुष्कर्म कराया.क्यों बकवास है LOVE JIHAD का दावा, पुलिस साबित करने में हमेशा रही  नाकाम_love jihad allegations are bullshit police never been able to proe  charges against accused knowat – News18 हिंदी

जैसे-तैसे युवती पहुंची महिला थाने

पुलिस के मुताबिक, 20 अप्रैल की रात युवती किसी तरह से इनके चुंगल से निकलकर ग्वालियर के महिला थाने पहुंची और शिकायत की. पुलिस ने युवती की शिकायत पर इमरान, सास सुग्गा बेगम, देवर पुन्नी, अमन, मौलाना ओसामा और दो अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और लव जिहाद का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है

Advertisement
Advertisement

Related posts

खट्टर सरकार में खनन माफियाओं का तांडव,अवैध खनन माफिया को रोकने गए DSP पर चढ़ाया डंपर ,हुई मौत

News Times 7

हरियाणा के बहादुरगढ़ में यूपी के आठ लोगों की सड़क हादसे में गई जान

News Times 7

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को पूछताछ के लिए गवाह के तौर पर बुलाया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़