News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोयलांचल ,दिनदहाड़े JMM नेता की हुई निर्मम हत्या, शूटर्स ने मारी आठ गोलियां ,मौके पर ही मौत

लातेहार. झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में अपराधियों ने रविवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना बालूमाथ स्थित कुसमाही कोल साइडिंग पर सुबह के करीब नौ बजे हुई है. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे दो अपाचे बाइक पर आए करीब छह अपराधियों ने जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े गोली मार दी. अपराधियों ने पहली गोली दिलशेर के पैर में मार मारी, जिससे दिलशेर खान नीचे जमीन पर गिर गए. जमीन पर गिरते ही अपराधियों ने दूसरी गोली मारी जो सीधे उनके सिर पर लगी और देखते ही देखते मौके पर उनकी मौत हो गई.

जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कुसमाही कोल साइडिंग पर कोयले में लगी आग को बुझाने में लगे थे. इसी दौरान यह घटना हुई है. अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए झामुमो नेता को लगभग आठ गोलियां मारी है जिससे दिलशेर खान का पूरा शरीर गोलियों से छलनी हो गया. लोगों ने बताया कि बाइक सवार सभी अपराधियों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था.

JMM Leader Gahan Tudu Shot Dead in Ramgarh Jharkhand - रामगढ़ में झामुमो  नेता गहन टुडू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या Ramgarh News

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार और बालूमाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस ने इस मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में बहुत भारी गुस्सा है. स्थानीय लोगों ने बालूमाथ के समीप रांची-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है. लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. बालूमाथ में जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

Related posts

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगा एक और झटका महंगाई ने तोड़ा 6 महीने का रिकॉर्ड

News Times 7

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जानी की मांग पर चुनाव आयोग का हलफनामा

News Times 7

देश में बढ़ती महंगाई व ईंधन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल गाँधी का निशाना ,ट्वीट कर कहा -जेबकतरों से सावधान! #TaxExtortion’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़