News Times 7
टॉप न्यूज़देश /विदेशबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खान से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

सपा से आजम खान से नाराजगी की खबरों के बीच अचानक सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खान से मिलने सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलने पंहुचा , समाजवादी पार्टी के विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात के बाद रविवार को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधिमंडल सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खान से मिलने पहुंचा।

SP सांसद आजम खान से तीसरे दिन पूछताछ जारी, ED की 2 सदस्यीय टीम पहुंची सीतापुर जेल - interrogation of sp mp azam khan continues for third day 2 member ed team

उन्होंने आजम खान से मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की। मुलाकात के बाद जेल से बाहर आए रविदास मेहरोत्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा की आजम खान की जेल में हत्या हो सकती है। भाजपा की साजिश के तहत सपा नेता आजम खान 26 महीने से जेल में बंद है। उन पर छोटे-छोटे मुकदमे लगाए गए हैं। भाजपा कभी भी उनकी जेल में हत्या करवा सकती है।

azam khan filed his nomination in sitapur jail for rampur as sp candidate jailer informed - यूपी चुनाव 2022: आजम ने जेल में पूरी की नामांकन की प्रक्रिया, कल होगा पर्चा दाखिला

आजम खान के नई पार्टी बनाने के सवाल पर रविदास ने कहा कि आजम खान हमेशा से सपा नेता रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने जेल में बंद रह कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ऐसे में सपा से बाहर जाने की बात सिर्फ अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है। समाजवादी पार्टी के साथ हमेशा आजम खान रहे हैं और समाजवादी पार्टी भी हमेशा आजम खान की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।

Related posts

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 6 और उम्मीदवारों की घोषणा

News Times 7

जानिए आखिर क्यों भरी अदालत में सुप्रीम कोर्ट के जज ने मांगी माफी

News Times 7

कोरोना महामारी में अगर आपने किया है दान, तो आयकर टैक्स छूट का मिलेगा लाभ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़