News Times 7
देश /विदेश

राजस्थान में हैवानियत: 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका

राजस्थान के चुरू शहर में एक युवती (25) से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे पहले तल की खिड़की से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को चुरू में रेलवे स्टेशन के पास हुई, आरोपियों में से एक द्वारा नौकरी की पेशकश किए जाने पर पीड़िता शुक्रवार को नई दिल्ली से चुरू आई थी और चारों आरोपी लड़की को एक होटल के कमरे में ले गए।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उन्होंने उसके हाथ रस्सी से हाथ बांधकर उसे इमारत से खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को किया गया, उसके बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और सुनील राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि सभी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधायक ने ही लगाया नीतीश कुमार पर नशे का सेवन करने का आरोप

News Times 7

प्रियंका गांधी ने की राजस्थान CM की तारीफ, बोलीं-गहलोत सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित

News Times 7

तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 2.7 लाख नए केस, ओमिक्रान के मामलों में आया बड़ा उछाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़