News Times 7
राजनीति

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक रोड शो

अहमदाबाद | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दो दिवसीय गुजरात पहुंचे हैं| अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने  पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है| अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम तक पीएम मोदी के भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है| बताया गया है कि इस रोड शो में 4 लाख से भी ज्यादा लोग सड़क की दोनों ओर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे| फिलहाल पीएम मोदी का अहमदाबाद एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा| जिसके बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे| भाजपा कार्यालय से निकलकर पीएम मोदी राजभवन जाएंगे और उसके बाद अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में आयोजित सरपंच महासम्मेलन को संबोधित करेंगे|

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर विपक्ष ट्रेंड करा रही है बेरोजगारी दिवस

News Times 7

विवादों के बादशाह -उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा -जिन लोगों ने ज्यादा बच्चे पैदा किए उन्हें लॉकडाउन के दौरान सरकार से ज्यादा राशन मिला

News Times 7

आज से 50 रुपये के मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, इन स्टेशनों पर लागू होगी नई दर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़