News Times 7
देश /विदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत, को-पायलट गंभीर रूप से घायल

एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया. दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई.

उत्तरी कश्मीर में गुरेज सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई और को पायलट घायल है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे के कारण और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है. एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया. दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को रवाना किया गया है और हवाई टोही दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है. उन्होंने बताया कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है.

Related posts

गृहमंत्री ने अमेजन और फ्लिपकार्ट से चायनीज मांझा को लिस्‍ट से हटाने का अनुरोध किया

News Times 7

5 फरवरी से ठाणे कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में प्रतिदिन करेगा सुनवाई

News Times 7

WhatsApp को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, ग्रुप एडमिन को मिली राहत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़