News Times 7
टॉप न्यूज़

नालंदा प्रशासन द्वारा गलत बयान देने वाले बड़े अफसर की होनी चाहिए गिरफ्तारी: जायसवाल

पटनाः बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में जहरीली शराब से 11 मौतें हो चुकी हैं। परसों मुझसे जहरीली शराब पर जदयू प्रवक्ता ने प्रश्न पूछा था। आज मेरा प्रश्न उस दल से है कि क्या इन 11 लोगों के पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा क्योंकि अगर कोई जाकर उनके यहां सांत्वना देता तो आपके लिए अपराध है।

संजय जायसवाल ने कहा कि अगर शराबबंदी लागू करना है तो सबसे पहले नालंदा प्रशासन द्वारा गलत बयान देने वाले उस बड़े अफसर की गिरफ्तारी होनी चाहिए क्योंकि प्रशासन का काम जिला चलाना होता है ना कि जहरीली शराब से मृत व्यक्तियों को अजीबोगरीब बीमारी से मरने का कारण बताना। यह साफ बताता है कि प्रशासन स्वयं शराब माफिया से मिला हुआ है और उनकी करतूतों को छुपाने का काम कर रहा है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सारे अपराधी वहां के पुलिस वाले हैं, जिन्होंने अपने इलाके में शराब की खुलेआम बिक्री होने दी। 10 वर्ष का कारावास इन पुलिस कर्मियों को होना चाहिए, ना कि इन्हें 2 महीने के लिए सस्पेंड करके नया थाना देना, जहां वह यह सब काम चालू रख सकें।

जायसवाल ने कहा कि तीसरा सबसे बड़ा अपराधी शराब माफिया है, जो शराब की बिक्री विभिन्न स्थानों पर करवाता है। इसको पकड़ना भी बहुत आसान है। इन्हीं पुलिसकर्मियों से पुलिसिया ढंग से पूछताछ की जाए तो उस माफिया का नाम भी सामने आ जाएगा। शराब बेचने वाले और पीने वाले दोनों को सजा अवश्य होनी चाहिए पर यह उस हाइड्रा की बाहें हैं, जिन्हें आप रोज काटेंगे तो रोज उग जाएंगे। जड़ से खत्म करना है तो प्रशासन, पुलिस और माफिया की तिकड़ी को समाप्त करना होगा।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डोरी ढोक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

News Times 7

पंजाब में किसानों का विरोध, चंडीगढ़ में आंदोलन शुरू

News Times 7

बिहार के लखीसराय जिले मे सरकार के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी हुई घोषणा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़