News Times 7
टॉप न्यूज़

वैशाली में तलाशी के दौरान ट्रक पर लदी 55 लाख की विदेशी शराब बरामद, 11 कारोबारी गिरफ्तार

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के कटहरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही 11 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे है। इसी आधार पर कटहरा चौक पर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक पर लदी उत्तर प्रदेश निर्मित 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपए है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में 11 कारोबारी शिशुपाल यादव, अशोक कुमार राय, नीरज कुमार, अनिकेश कुमार, मुकुल कुमार, सुजीत कुमार, चंदन कुमार,रसीद जमाल, राहुल कुमार, बबलू कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

LIC पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे अब WhatsApp पर करें पता, मिलेगी 11 सर्विस, इन स्टेप्स को करें फॉलो

News Times 7

PM मोदी के हिमाचल दौरे से पहले ही HRTC ने किया हड़ताल का ऐलान

News Times 7

108MP कैमरा वाला सैमसंग स्मार्टफोन मार्किट में हो रहा लांच ,अँधेरे में भी कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़