News Times 7
आतंक

प्रकाश पर्व में शामिल होकर बिहार से पंजाब लौट रहे सिख संगत पर भोजपुर में हमला, आधा दर्जन घायल

आरा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पटना आए सिख संगतों पर पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के पास हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी में आधा दर्जन सिख संगत घायल हो गए। उनका इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस वहां पहुंची। घायलों को लेकर अस्‍पताल गई। जिला से भी डीएसपी के नेतृत्‍व में पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। हमले में घायल सभी लोग पंजाब के मोहाली के निवासी हैं ।

यज्ञ के लिए चंदा वसूलने के विवाद में किया हमला 

बताया जाता है कि प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के ध्‍यानी टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। यज्ञ के नाम पर लोग चंदा वसूल रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

ट्रक से खींचकर शुरू कर दी चालक की पिटाई

उसने विरोध किया तो गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उनालोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी ने डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्‍व में पुलिस टीम को वहां भेजा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को भेज दिया गया है। वे स्‍वयं भी जा रहे हैं। आरोपितों को जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा।  घायलों ने बताया कि वे लोग पटना हरमंदिर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। लौटने के दौरान बिहार में उनपर हमला किया गया है।

घायलों के नाम 

  1. मनप्रीत सिंह,33 पिता-हरनेक सिंह, चंडीगढ़।
  2. बीरेन्द्र सिंह, 40 पिता-अमरीक सिंह
  3. हरप्रीत सिंह 34 पिता-राज सिंह  चंडीगढ़ , मोहाली  
  4. हरप्रीत सिंह 32 पिता कमलजीत सिंह
  5. बलबीर सिंह 62 पिता-हाजरा सिंह ।
  6. जसबीर सिंह 41 पिता- ज्ञान सिंह रेफर,
  7. तजिंदर सिंह 45 पिता सरदार मेवा सिंह (चालक)

Related posts

भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली थी अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन घुसपैठ

News Times 7

केरल के पलक्कड़ बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद,8000 जिलेटिन की छड़ें मिलीं

News Times 7

चीन के विस्तार वादी नीति पर बोले राजनाथ सिंह विवाद का नहीं निकला ठोस नतीजा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़