News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

आईएमए परेड में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

शुक्रवार शाम को देहरादून आईएमए परेड में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देहरादून पहुंच रहे हैं ,इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था उनके काफिला निकलने से पहले से ही लागू कर दी जाएगी।
यहां रहेगा डायवर्ट और जीरो जोन (शाम के समय)
– राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ईसी रोड, न्यू कैंट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हैलीपेड, गढ़ी कैंट चौक, कौलागढ़ चौक, एफआरआई क्षेत्रांतर्गत, बल्लुपुर चौक, आईएमए क्षेत्रान्तर्गत आदि समस्त वीवीआईपी मार्गों पर जीरो जोन रहेगा।

President Ramnath Kovind will go to Dehradun today, change the traffic  arrangements. | NewsTrack English 1
आईएमए परेड के रिहर्सल / पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक डायवर्जन प्लान
– देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर / प्रेमनगर / सेलाकुई जाने वाले सभी भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाई पास से भेजा जाएगा। साथ ही दुपहिया / हल्के वाहनों को पंडितवाड़ी चौकी होते हुए रांगणवाला तिराहा से मिठ्ठी बेरी से दरु चौक होते हुए त्यागी मार्केट से डायवर्ट होकर प्रेमनगर की ओर भेजते हुए गंतव्य स्थान की ओर जाएगा ।
– विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा । जिससे उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा ।
– सेलाकुई / भाऊवाला / सुद्धोवाला से देहरादून आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंघनीवाला होते हुये नया गांव की ओर भेजा जाएगा। https://www.facebook.com/Newstimes7.Bihar/
– प्रेमनगर से देहरादून आने वाले दुपहिया वाहनों को प्रेमनगर से मिठ्ठी बेरी की ओर से रांगणवाला तिराहे की ओर भेजा जायेगा जबकि चौपहिया वाहनों को त्यागी मार्केट, मीठी बेरी से शिमला बाईपास की ओर भेजा जाएगा।President Ram Nath Kovind Visit Today In Dehradun Uttarakhand News Update  In Hindi: Traffic System Changed From Jolly Grant Airport To Ima - Ram Nath  Kovind In Dehradun: रामनाथ कोविंद आज देहरादून
डायवर्ट प्वाइंट
1. बल्लूपुर
2. कमला पैलेस
3. सेंट ज्यूड्स चौक
4. पंडितवाड़ी
5. प्रेमनगर
6. सुद्धोवाला
7. धूलकोट
8. धर्मावाला
9. हरबर्टपुरPresident can take salute of IMA Passing Out Parade, POP will be held on  December 11

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

 

Related posts

बिहार उपचुनाव ने बढायी तेजस्वी की टेंशन, तेजस्वी की मामी उतरी मैदान में

News Times 7

बिहार मे भाजपा का लोकलुभावन घोषणा पत्र जारी

News Times 7

8 को भारत बंद का ऐलान, किसानों ने की सभी संगठनों से मांग भारत बंद में दें समर्थन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़