News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

दर्दनाक हादसे में गई 53 की जान ,बेकाबू ट्रक ने पैदल चल रहे यात्रियों को रौंदा, मौके पर 53 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मेक्सिको में गुरुवार को एक मालवाहक ट्रक हादसे का शिकार हो गया ,बेकाबू ट्रक ने भीड़ वाली सड़क पर लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में अभी तक 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा चियापास राज्य की राजधानी जाने वाली सड़क पर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ट्रक जैसे ही पुल पर चढ़ा कि ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

चियापास राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि मरने वालों और घायलों में ज्यादातर मध्य अमेरिका के अप्रवासी हैं, हालांकि उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई। मोरेनो ने बताया कि बचे हुए लोगों में से कुछ ने कहा कि वे पड़ोसी देश ग्वाटेमाला से हैं।

Barabanki Road Accident: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट बस और ट्रक की  भिड़ंत होने से 13 लोगों की मौत
पुल से टकराने के बाद गिरा ट्रक
मोरेनो ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रक इंसानों के भारी वजन के कारण  पलट गया और जैसे ही वाहन उसके ऊपर से गिरा, वह स्टील के पैदल पुल से टकरा गया। गौरतलब है कि हाल ही में मेक्सिकन अधिकारियों ने प्रवासियों को अमेरिकी सीमा की ओर बड़े समूहों में जाने से रोका था, लेकिन प्रवासी तस्करी का गुप्त और अवैध प्रवाह जारी है।Accidents at four different places in Rajasthan 5 people died | Rajasthan  में चार अलग-अलग जगहों पर हादसे, 5 लोगों की मौत - Hakaro News

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

केरल विमान हादसे की आंखों देखी:सीआईएसएफ के जवान ने प्लेन गिरता देख कंट्रोल रूम को सूचना दी, तुरंत रेस्क्यू शुरू होने से कई लोगों की जान बच गई

News Times 7

बिहार के पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की कमी के बाद बाद बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

News Times 7

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर ,सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज1026 की गई जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़