News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पुष्टि 125 लोगों के लापता होने की आशंका के साथ सात शव बरामद

चमोली में आए भीषण आपदा में लगातार पल-पल की नजर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखी है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्टि करते हुए ताजा हालातों की जानकारी दी और बताया की नुकसान का आकलन तो अभी नहीं किया जा सकता है लेकिन अभी 125 लोगों के लापता होने की खबर सामने है जहां 7 लोगों के शव भी बरामद किए गए हैं,Image result for सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पुष्टि 125 लोगों के लापता होने की आशंका के साथ सात शव बरामद

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बचाव और राहत कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसमें पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक चमोली में आई आपदा में कम से कम 125 लोगों के लापता होने की जानकारी है। सात शव बरामद कर लिए गए हैं। नुकसान का आकलन जारी है, जबकि कारण भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने आपदा में मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।Image result for सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पुष्टि 125 लोगों के लापता होने की आशंका के साथ सात शव बरामद

रविवार देर शाम आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा नीति घाटी में रेणी गांव के पास ऋषि गंगा में अचानक पानी और मलबा आने की जानकारी मिली थी। यहां पर दो जल विद्युत परियोजनाएं हैं और दोनों को ही नुकसान हुआ है। करीब 13 मेगावाट की एक परियोजना में 35-36 लोग काम करते थे। इसी परियोजना से पांच किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना में करीब 176 श्रमिक कार्यरत थे, उनका रिकॉर्ड गायब हो गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। उन्होंने खुद हवाई सर्वे किया और इसके बाद गाड़ी से रेणी गांव तक पहुंचे। देर शाम तक पानी का बहाव श्रीनगर आते-आते धीमा हो गया था और इससे आगे किसी खतरे की आशंका नहीं जताई जा रही है। करीब 40 लोगों को बचा भी लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय सरकार का पूरा ध्यान राहत और बचाव पर है। देर शाम तक धौली गंगा पर रैणी गांव को अन्य से जोड़ने वाला 90 स्पान का मोटर पुल और चार अन्य झूला पुलों के बहने की जानकारी है। धौली गंगा के एक किनारे पर करीब 17 गांव हैं, जो सड़क न होने के कारण संपर्क से कट गए हैं। इनमें से 11 गांव माइग्रेटरी हैं और सर्दियों में इन गांवों के लोग गोपेश्वर आ जाते हैं।Image result for सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पुष्टि 125 लोगों के लापता होने की आशंका के साथ सात शव बरामद

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली जिले के सीमांत गांव रैणी में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ की चपेट में आए मृतकों के आश्रितों को दो लाख और हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की राहत देने को मंजूरी दे दी है। यह धनराशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से उत्तराखंड सरकार के माध्यम से दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की

मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों जल विद्युत परियोजनाओं की दो सुरंगे हैं। एक सुरंग करीब 150 मीटर की है और दूसरी करीब 250 मीटर की है। एक सुरंग में करीब 15 लोगों और दूसरी सुरंग में करीब 35 लोगों के फंसे होने का अनुमान है। 250 मीटर वाली सुरंग को देर शाम तक आईटीबीपी ने करीब 150 मीटर खोद लिया था। यहां मशीन न पहुंच पाने के कारण काम धीमी गति से हो रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही फोन किया। उस समय वे हेलीकाप्टर में थे। हवाई सर्वे के बाद वे जिस समय लौट रहे थे, उस समय फिर फोन आया। प्रधानमंत्री ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है। इसी तरह राष्ट्रपति ने भी फोन किया और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी दो बार फोन कर जानकारी ली। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी फोन किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल विद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले स्थानीय लोग रविवार होने के कारण अवकाश पर थे। रैणी गांव के एक भेड़ पालक की भेड़ आपदा की भेंट चढ़ने की जानकारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सबसे पहले सोशल मीडिया से जानकारी मिली और अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। आपदा के समय संवाद का स्तर बेहतर रहा और राहत एवं बचाव टीम तुरंत सक्रिय हुईं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर आदि के लिए हालात सामान्य हैं। एतिहातन तटीय इलाके खाली कराए गए हैं और श्रीनगर के बांध का पानी कम कर दिया गया था। Image result for सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पुष्टि 125 लोगों के लापता होने की आशंका के साथ सात शव बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमस्खलन है या कोई झील टूटी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इतना जरूर कह सकती है कि राहत और बचाव के लिए सभी कुछ मौजूद है।

चमोली जिले के रैणी गांव से ऊपर ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उस समय वह पश्चिमी बंगाल में चुनावी जनसभा में थे। जनसभा में ही उन्होंने उत्तराखंड में आई आपदा का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड के लोग साहसी हैं और वे किसी भी आपदा को मात दे सकते हैं।

Advertisement

बाढ़ की घटना के बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक सब अलर्ट हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि घटना पर बराबर नजर लगाए हुए हैं। भारत देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है, राष्ट्र सबकी सुरक्षा की प्रार्थना करता है। वह वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। एनडीआरएफ ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सारे कार्यक्रम रद कर चमोली जिले के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

Advertisement

Related posts

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर मे नजर आए खालीस्तानी झंडे के साथ भिंडरावाले की तस्वीर

News Times 7

बिहार में 2 पत्नियों ने किया1 पति का अनोखा बंटवारा

News Times 7

‘आर्थिक वृद्धि में तेज गिरावट हम सभी के लिए चिंताजनक है!

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़