News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारत और चीन के बीच सिक्किम में बॉर्डर पर झड़प की खबरें, चीन के 20 सैनिक घायल, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश…

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी कई महीनों से तनाव के बीच अब सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर भी झड़प की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प पिछले हफ्ते हुई थी और अब हालात स्थिर हैं।भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम में बॉर्डर पर झड़प, चीन के 20 सैनिक  घायल, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि चीनी सैनिकों ने पिछले हफ्ते भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की थी। इसके बाद नॉर्थ सिक्किम में नाकू ला में भारतीय सैनिकों ने इसका विरोध किया और ये झड़प हुई। इसमें 20 चीनी सैनिकों के भी घायल होने की खबर है।बॉर्डर पर फिर झड़प, चीन के 20 सैनिक जख्मी, सिक्किम में भारतीय सैनिकों ने  खदेड़ा - India China Face LAC Dispute Indian Army Chinese Army clash live  updates - AajTak

वहीं, 4 भारतीय सैनिकों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, भारतीय सैनिक चीनी सेना को पीछे धकेलने में कामयाब रहे। सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीमा पर हालात स्थिर और नियंत्रण में है।

5 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर नाकू ला

नाकू ला सेक्टर समुद्रतल से करीब 5000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले पिछले साल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी।LAC पर तनाव कम करने की कोशिश जारी, चीन ने बुलाई सैन्य स्तर की बैठक - India  china border dispute militry level talk held today to galwan vallery indian  army pla -

वहीं, 2017 में भी डोकलाम पर दोनों देशों के बीच कई महीनों तक तनाव बरकरार रहा था। डोकलाम और फिर पूर्वी लद्दाख में तनाव ऐसा बढ़ा था कि युद्ध तक की आशंका जताई जाने लगी थी।

लद्दाख गतिरोध पर कल हुई थी 15 घंटे से ज्यादा बातचीत

गौरतलब है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की ये खबरे तब सामने आई हैं जब रविवार को ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने पर नौवें दौर की मीटिंग हुई।

ये मीटिंग करीब 16 घंटे तक चली और रात 2.30 बजे खत्म हुई। कोर कमांडर स्तर की वार्ता रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्डो में यह बैठक हुई।Stress Over India-China Border, Army Taking Positions - भारत-चीन सीमा पर  बढ़ा तनाव, सेनाएं आमने-सामने | Patrika News

सूत्रों के अनुसार भारत ने इस बैठक में जोर दिया कि क्षेत्र में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे ले जाने और तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन पर है।

पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पवर्तीय क्षेत्रों में करीब 50,000 भारतीय जवान तैनात हैं। चीन ने भी इतनी ही संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किया हुआ है।

Related posts

10 दिन के अंदर प्रधनमंत्री मोदी की दूसरी काशी यात्रा योगी संग शिरकत कर काशी को देंगे बड़ा तोफा

News Times 7

भाजपा के चचाजान हैं ओवैसी, इन पर नहीं होता कभी कोई केस – राकेश टिकैत

News Times 7

सीबीआई स्टाइल में CMO ऑफिस में मारी थी रेड, शाहजहांपुर में मचाया था हड़कंप जानिए कौन हैं ममता यादव?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़