News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रोजगार

सीबीआई स्टाइल में CMO ऑफिस में मारी थी रेड, शाहजहांपुर में मचाया था हड़कंप जानिए कौन हैं ममता यादव?

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत कार्यालय में सीधी तकरार हुई हैं. यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यालय के अधिकारियों ने साथ सीबीआई स्टाइल में बिना किसी अधिकार के सीएमओ ऑफिस में छापेमारी कर दी. इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीएम से जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है. वहीं इस मामले पर डीएम ने भी संज्ञान लिया है

दरअसल, शाहजहांपुर में 2 दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति अजय प्रताप यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) का सीएमओ से किसी बात को विवाद हो गया था. दोनों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई थी. चर्चा है कि इसी बात से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव अपने विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम लेकर सीएमओ कार्यालय में सीबीआई स्टाइल में रेड करने पहुंच गई. जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों ने सीबीआई स्टाइल में सरकारी अभिलेखों को चेक करना शुरू कर और लाखों के घोटाले की बात कही. जब सीएमओ ने उनसे जांच करने का अधिकार पत्र मांगा तो उन्हें जिला पंचायत के अधिकारी धमकाने लगे

छापेमारी के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गई. जिसके बाद सीएमओ अंसार अली को पास में ही अलग से कुर्सी डालकर बैठना पड़ा. इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारियों ने उनके सरकारी दस्तावेजों और अकाउंट से जुड़े रजिस्टरों की जांच की और लाखों के घोटाले का आरोप भी जड़ दिया. जिला पंचायत कार्यालय के लेखा अधिकारी स्वाति वर्मा और बड़े बाबू अनाधिकृत रूप से यहां पहुंचे थे लेकिन कैमरे के सामने जब उनसे वहां जाने की अथॉरिटी के बारे में पूछा गया तो वह बगले झांकते दिखाई दीं

Advertisement

लेखाधिकारी स्वाति वर्मा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के निर्देशों पर औचक निरीक्षण करने गए थे. यहां स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई और जिसमें कई खामियां पाई गई है, नियमानुसार कारवाई की जाएगी. स्वाति वर्मा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऐसे ही अन्य विभागों का भी निरीक्षण करती रहती हैं, उनको अधिकार है. जब कैमरे पर पूछा गया तो तो यह कहती दिखाई दीं कि अध्यक्ष महोदय के आदेशों का पालन किया है और उसी आधार पर मैं और मेरी पूरी टीम निरीक्षण करने गए थे लिखित में उनके पास कोई आदेश नहीं है।

Advertisement

Related posts

भारत का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए सांसदों-विधायकों ने शुरू किया मतदान

News Times 7

रहे तैयार क्योकि 3 जनवरी से लगेगी बच्चों को वैक्सीन,जानिये कैसे बुक कर सकते हैं स्लॉट

News Times 7

रोहित शेट्टी की सुपरहिट सीरीज गोलमाल-5 की भी चर्चा तेज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़