लव जिहाद को लेकर उठ रही कानून बनाने की मांग पर आज उत्तर प्रदेश योगी सरकार के कैबिनेट ने लव जिहाद अध्यादेश पास कर दिया मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश पास किया गया गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद को लेकर ऐलान किया था कि हम लव जिहाद पर नया कानून बनाएंगे ताकि लोग कानून के डर से लालच ,दबाव,धमकी,डर शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके
योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने बीते दिनों कहा था कि यूपी में अब ये नहीं चलेगा कि मिशन की तरह लड़कियों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाए. ये उन जिहादियों को कड़ा संदेश है, जो इसकी आड़ में धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. ऐसे लोगों को जेल में डालने की पूरी तैयारी है.
