News Times 7
देश /विदेशब्रे़किंग न्यूज़

देश और दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम ,पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार ,एके-47-हैंड ग्रेनेड हुए बरामद

पड़ोसी देश पकिस्तान से देश और दिल्ली को दहलाने की साजिस तब नाकाम हुई जब सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली और कई शहरों में हमले की धमकी थी। आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। उसके कब्जे से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ चल रही है। आतंकी फर्जी आईडी से दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। पकड़ा गया आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था।

दिवाली पर दिल्ली को दहलाने की साजिश करने वाला पाक आतंकी गिरफ्तार – माटी की महिमा
अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था दिल्ली में
आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली पुत्र उमरदीन, पाकिस्तान के पंजाब निवासी के रूप में हुई है। वह अली अहमद नूरी के नाम से भारतीय नागरिक के रूप में दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने उसे लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है। pakistan terrorist arrested in delhi: delhi police arrest pakistani terrorist from laxmi nagar : दिवाली पर दिल्ली को दहलाने की साजिश! लक्ष्मीनगर से पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड ...

आतंकी हमले का इनपुट 
देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को आतंकी हमले का इनपुट मिला था। हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

कश्मीरी गेट में चार आतंकियों को किया ढेर
वहीं इससे पहले सात अक्तूबर को स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर तीन आतंकी को मार गिराया था, साथ ही एक को पकड़ लिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए और लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आस पास के इलाके को खाली करवा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया जबकि, तीन को मार गिराया।दिवाली पर राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड बरामद - eKhabarbat

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

कविराज कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस , सीएम मान को चेताते हुए विश्वास ने कहा

News Times 7

37 दिन से फरार चल रहे भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के एक गुरुद्वारे से किया गिरफ्तार

News Times 7

बिजली विभाग भी देगा उत्तरप्रदेश के लोगो को चुनावी तौफ़ा ,नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़