बक्सर – बिहार में आगामी नवंबर में चुनाव के तारीखों का संभवत ऐलान हो सकता है जिसे लेकर तमाम सभी बड़ी छोटी पार्टीयां तैयारी में जुट चुके हैं, वही संगठन विस्तार से लेकर लोगों तक अपनी पहुंच बनाने को लेकर सभी पार्टियों पुरजोर मेहनत कर रहे हैं उसी क्रम में बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर आम आदमी पार्टी ने तमाम सभी पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वही बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा की तैयारी बैठक आज बक्सर जिले के अतिथि गृह सभागार में हुआ जहां जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे बताया गया कि दिनांक 27 जुलाई 2025 को बिहार प्रदेश प्रभारी अजेश यादव, सह प्रभारी अभिनव राय, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश यादव एवं गणमान्य नेताओं का आगमन बक्सर में हो रहा है।
यात्रा का उद्देश्य बिहार के लोगों की आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में किए गए जनहित कार्यों को आम जनमानस को बताना हैं। इस बैठक में प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ अधिवक्ता शुभम उपाध्याय, जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, जिला सचिव गोविंद यादव, जिला सचिव शशिकांत पांडेय, जिला संयुक्त सचिव शिव जी चौरसिया, जिला प्रवक्ता जयशंकर मिश्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बक्सर विधानसभा अध्यक्ष कैप्टन धर्मराज सिंह यादव, राजपुर विधान सभा संगठन मंत्री सुनील कुमार एवं दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
