News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी ने न्यायपालिका और संसद के बीच की संवैधानिक सीमाओं का दायरा एक बार फिर सुर्खियों में

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आना तय है. सरकार ने साफ कर द‍िया है क‍ि 100 से ज्‍यादा सांसदों ने इस पर सिग्‍नेचर कर द‍िए हैं. सारी पार्टियां एक साथ हैं क‍ि ये प्रस्‍ताव आना चाह‍िए. संसदीय कार्य मंत्री क‍िरेन र‍िजीजू ने कहा, यह सभी पार्टियों का प्रस्‍ताव है, सिर्फ सरकार का नहीं. लेकिन सोशल मीडिया में लोग सवाल पूछ रहे क‍ि क्या देश की सर्वोच्च अदालत, यानी सुप्रीम कोर्ट, इस फैसले को पलट सकती है? भारत जैसे लोकतंत्र में जहां न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के बीच स्पष्ट सीमाएं हैं, वहां इस प्रश्न का उत्तर आसान नहीं, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण है.

सबसे पहली बात, जस्टिस यशवंत वर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं. उन पर भ्रष्‍टाचार और न्‍यायपाल‍िका की गर‍िमा को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं. अपने पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं. संविधान के अनुच्छेद 124(4) के तहत संसद उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. अब सवाल यह है कि क्या यह अंतिम फैसला है, या इसमें सुप्रीम कोर्ट की दखल संभव है?

अनुच्छेद 124(4) क्या कहता है?

Advertisement

संव‍िधान का अनुच्‍छेद 124(4) कहता है क‍ि किसी न्यायाधीश को उसके पद से तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक कि संसद के प्रत्येक सदन की ओर से उस सदन की कुल सदस्यता के बहुमत तथा कम से कम दो-तिहाई बहुमत से प्रस्‍ताव न पास हो जाए और राष्‍ट्रपत‍ि उस पर सिग्‍नेचर न कर दें. यानी साफ है क‍ि संसद दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित करे और राष्ट्रपति उस पर आदेश दें तभी कोई सुप्रीम कोर्ट जज हटाया जा सकता है

.संविधान सीधे तौर पर नहीं कहता कि सुप्रीम कोर्ट महाभियोग की समीक्षा कर सकता है, लेकिन 1991 के के. वीरास्‍वामी केस में ऐत‍िहास‍िक फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, संसद का कोई भी निर्णय अगर उसकी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी लगती है तो उसका जूड‍िश‍ियल र‍िव्‍यू क‍िया जा सकता है. 1994 के आर गोपाल वर्सेस तमिलनाडु स्‍टेट के मामले में भी कोर्ट ने माना क‍ि किसी की प्रतिष्ठा, आजादी और जीवन के अधिकार का उल्लंघन महाभियोग जैसी कार्यवाही में भी हो सकता है, जिसे अदालतें देख सकती हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ाने वाले अस्पताल पर चलेगा योगी का बुलडोजर

News Times 7

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बगावती सूर भाजपा पर बरसते हुए कहा -600 किसान शहीद हो गए, कोई नेता नहीं बोला

News Times 7

स्नान दान उत्तरायण का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व सिर्फ न्यूज़ टाइम 7 पर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़