News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला, शिव वर्मा’ निकला कासिम पठान, हिंदू बनकर दर्जनों लड़कियों का किया शिकार

 

यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला

हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था कासिम पठान

पुलिस का दावा दर्जनभर लड़कियों का कर चुका है यौन शोषण

शाहजहांपुर– उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम अपनाकर दर्जनों युवतियों के साथ धोखाधड़ी और यौन शोषण किया. मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

हिंदू नाम अपनाकर रचाया फरेब का जाल

पकड़े गए युवक की पहचान नावेद उर्फ कासिम पठान के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर खुद को ‘शिव वर्मा’ बताकर लड़कियों को फंसाता था. वह माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर खुद को हिंदू दर्शाता था. पुलिस के अनुसार, कासिम ने एक दर्जन से अधिक हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया.

आरोपी के मोबाइल फोन से करीब दो दर्जन हिंदू लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि इनमें से कई लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया. वर्तमान में एक पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस अब अन्य पीड़िताओं की भी पहचान कर उनके बयान दर्ज करने की तैयारी में है.

घटना के बाद शहर में हिंदू संगठनों ने चौक कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की. साध्वी प्राची समेत अन्य नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में केस

भारी विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी नावेद उर्फ कासिम पठान को रेप, धोखाधड़ी, धार्मिक उन्माद फैलाने और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी के क्रिमिनल बैकग्राउंड और पूर्व में किए गए अपराधों की पड़ताल कर रही है.

Related posts

स्वास्थ्य पर बड़ा झटका दे सकती है केंद्र सरकार हेल्थ टैक्स बढ़ने की उम्मीद

News Times 7

राधारानी विवादित बयान के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर मांगी माफी

News Times 7

बिहार चुनाव मे खुनी संघर्ष, जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़