News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 32 हजार 320 लोग संक्रमित ,2,021की मौतें

देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 32 हजार 320 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले भारत में गुरुवार को 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए थे।Coronavirus in India Highlights: 28,542 samples tested today; active cases  tally rises to 11,616

एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें
मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,556 लोगों ने दम तोड़ दिया। ​​​​​मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले गुरुवार को 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया था और मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।Coronavirus India Highlights: COVID-19 Cases Cross 18-Lakh Mark24 घंटे में रिकॉर्ड 1.42 लाख एक्टिव केस बढ़े
गुरुवार को को देश में एक्टिव केस बढ़ने का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया। एक दिन में 1 लाख 42 हजार 80 एक्टिव केस बढ़े। इससे पहले बुधवार को 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़े। इसके पहले 18 अप्रैल को 1.29 लाख और मंगलवार को 1.25 लाख एक्टिव केस बढ़े थे। अब पूरे देश में 24.22 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इन्हें ही एक्टिव केस कहा जाता है। हालांकि, 1.92 लाख लोग ठीक भी हुए। ये भी एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।Coronavirus new strain cases in India भारत में बढ़े नए कोरोना वायरस के केस,  कुल 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई - India TV Hindi News

दिल्ली पुलिस ने बचाई 110 मरीजों की जान
दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने समय पर ऑक्सीजन पहुंचाकर 110 कोरोना मरीजों की जान बचाई। दिल्ली के ईस्टर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने बताया कि कड़कड़ूमा में स्थित शांति मुकुंद अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस की टीम ने ऑक्सीजन फर्म आइनॉक्स से ऑक्सीजन लेकर अस्पताल तक पहुंचाई।Odisha Coronavirus cases latest updates । ओडिशा में कोरोना वायरस के 1480 नए  केस, 14 और मरीजों की मौत - India TV Hindi News

Advertisement

जून तक आएगी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन
साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की कोरोना वैक्सीन जून या जुलाई तक भारत में उपलब्ध हो जाएगी। डिपार्टमेंट सेक्रेटरी रेनू स्वरूप ने गुरुवार को कहा- भारत के लिए इस जून या जुलाई तक आयात कर लिया जाएगा। यह वैक्सीन सिंगल शॉट है यानी इसका एक ही डोज लगाया जाता है।U.S. sets a record for average daily coronavirus cases, rising in more than  30 states

वैसे, इस मामले में एक चीज गौर करने वाली है। दरअसल, दो हफ्ते पहले अमेरिका में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। यह फैसला 6 महिलाओं में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत के बाद किया गया था। बुधवार को अमेरिकी सरकार के मेडिसिन रेगुलेटर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अथॉरिटी (FDA) ने देश में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पर अस्थाई रोक को एक तरह से सही ठहराया। FDA की टीम ने बाल्टीमोर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया। बाद में रिपोर्ट में कहा- बाल्टीमोर यूनिट में व्यवस्थाएं ऐसी नहीं थीं कि वहां वैक्सीन प्रोडक्शन किया जा सके। फैक्ट्री में खराब हालात थे। न सफाई थी और न स्टाफ ट्रैंड था।India may see 2.87 lakh Covid-19 cases a day by winter 2021: MIT study,  Health News, ET HealthWorld

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सिर्फ 5 घंटे की ऑक्सीजन बची
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सिर्फ 5 घंटे की सप्लाई के लिए ऑक्सीजन बची है। यहां 510 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से 142 तो हाई फ्लो ऑक्सीजन पर है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल के पास अभी जितनी ऑक्सीजन है, वो हाई फ्लो सप्लाई मरीज के लिए पर्याप्त नहीं है। जल्द ही ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।A pregnant doctor navigates COVID-19 fight in low income Los Angeles |  Reuters

Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा- 5 मई के बाद 18 साल से ऊपर वालों वैक्सीन फ्री
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में 5 मई के बाद 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी नागरिकों को वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। तापन में एक रैली के दौरान ममता ने कहा- 2 मई को नतीजे आएंगे। इसके बाद 5 मई से हम लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू करेंगे। यह मुफ्त होगी।A family dilemma: Hope a loved one with COVID-19 lives or help him die -  Los Angeles Times

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 
3.15 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,101
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.79 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.59 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.34 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.84 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 22.84 लाखकोरोना वायरस: यूपी में कल रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन -  BBC Hindi

इन 12 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े
महाराष्ट्र में 67,468, उत्तर प्रदेश में 33,106, दिल्ली में 24,638, कर्नाटक में 23,558, केरल में 22,414, राजस्थान में 14,622, छत्तीसगढ़ में 14,519, मध्य प्रदेश में 13,107, गुजरात में 12,553, बिहार में 12,222, तमिलनाडु में 11,681, पश्चिम बंगाल में 10,784 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

बाबरी मस्जिद ढहने के बाद हुए दंगों में शामिल होने का आरोपी ,कर्नाटक में गिरफ्तार कारसेवक श्रीकांत पुजारी को जमानत

News Times 7

फहाद को भाई कहने वाली स्वरा, यूं ही नही की शादी, हो चुकीं थी प्रेग्नेंट, जानिए क्यो मचा बवाल

News Times 7

बक्सर-डुमराव में पूर्वी और पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया सांकेतिक धरना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़