News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, आर्थिक मदद 51,000 से बढ़ाकर हुए 1 लाख रुपये

ऑपरेशन सिंदूर’, जहां हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी ही सरजमीं पर जवाब दिया, अब वही नाम देश की बेटियों की खुशियों का प्रतीक बन रहा है. यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने इस सैन्य विजय से प्रेरणा लेकर एक ऐसा निर्णय लिया है, जो देशभक्ति, संस्कृति और बेटी के सम्मान को एक सूत्र में पिरोता है. कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने ऐलान किया कि अब ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि ‘सिंदूर की डिब्बी’ भी दी जाएगी. एक ऐसा प्रतीक जो किसी भी भारतीय विवाह में केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि संस्कार और सुरक्षा का वादा होता है

असीम अरुण ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारे वीर जवानों का गौरव है. अब हम चाहते हैं कि हमारी बेटियों के माथे का सिंदूर भी उसी शौर्य की तरह सम्मानित हो. सिंदूर हमारी बहनों के सुहाग की निशानी है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये हमारी कोशिश है क‍ि ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत सिंदूर की डिब्बी भी दे. इतना ही नहीं, इस योजना में अब तक दी जा रही 51,000 रुपये की आर्थिक मदद को भी बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की तैयारी है.

मां की गोदी से…

यह निर्णय उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है जिनके पास देने के लिए दहेज नहीं, लेकिन बेटी की आंखों में सपने और माथे पर गर्व का सिंदूर जरूर होता है. यह पहली बार है जब किसी सरकारी योजना ने एक सांस्कृतिक प्रतीक को इस भावुकता से अपनाया है. सिंदूर जो अब तक मां की गोदी से चुपचाप बेटी के बैग में जाता था, अब सरकार के आशीर्वाद के रूप में दिया जाएगा

Related posts

नियमित प्रशिक्षण पर रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान हुआ क्रैश

News Times 7

बंगाल मे कोरोना टीका के प्रमाण पत्र पर होगी आर पार ,मोदी की जगह होगी ममता की तस्वीर

News Times 7

वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में पानी संकट का मुद्दा उठाया, राजे के बयान से बीजेपी में हलचल मची

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़