News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

निजी जीवन को लेकर विवाओं में आए तेज प्रताप यादव को राजद से छह साल के लिए निष्कासित

पटना. तेज प्रताप यादव को राजद से छह साल के लिए निकाल दिया गया. यह फैसला राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया है. इस बात की जानकारी स्वयं लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की है. उन्होंने तेज प्रताप यादव के आचरण को निजी जीवन में नैतिक मूल्यों के अवहेलना करने वाला करार देते हुए कहा कि अब से पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है

बता दें कि यह सारा बवाल तब बढ़ा है जब शनिवार को तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया. इसमें उन्होंने अपने प्राइवेट जीवन के बारे में कुछ बातें लिखीं और एक युवती के साथ तस्वीर साझा की. तेजप्रताप यादव ने लिखा, मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं… इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे

Related posts

मार्च से बंद हो जाएंगे 100, 10 और ₹5 के नोट RBI का निर्देश

News Times 7

बिहार के इन 4 जिलों की 6 सड़कें 82 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी

News Times 7

बीकानेर में बारिश बनी मुसीबत ,सैंकड़ों लोग हुये बेघर तो दर्जनों मवेशियों की गई जान ,मचा हाहाकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़