मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहा है. आए दिन किसी न किसी की गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की गोली मारकर की हत्या कर दी
बताया जा रहा है कि आरपाधियों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार बेखौफ बदमाशों ने देर रात ठाकुर हाट के निकट रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी को गोली मारी. घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही की बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है.
वहीं इस तरह से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद से इलाके के लोग सकते में और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में जुट गयी है. पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. वहीं हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर से मुजफ्फरपुर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस के दावों पर सवाल उठाने का काम किया है.
