News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्‍ली-मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती के लिए टेस्‍ला निकाला विज्ञापन,

नई दिल्‍ली. एलन मस्‍क की टेस्ला कारों की भारत में जल्‍द ही एंट्री होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में एक सप्‍ताह पहले एलन मस्‍क की मुलाकात के बाद अब टेस्‍ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही है. सोमवार को टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर 13 पदों के लिए आवेदन मांगे है.

टेस्ला और भारत के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन उच्च आयात शुल्क के चलते कंपनी ने भारतीय बाजार में कदम रखने से दूरी बनाए रखी है. अब भारत सरकार ने $40,000 से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर 70% कर दिया है, जिससे टेस्ला को देश में प्रवेश करने का एक बड़ा अवसर मिला है.

13 पदों के लिए निकाली भर्ती

सोमवार को टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर 13 पदों के लिए आवेदन मांगे है. इनमें ग्राहक-संबंधी और बैक-एंड भूमिकाएं शामिल थीं. कुल पदों में से कम से कम पांच पद, जैसे सेवा तकनीशियन और विभिन्न सलाहकार भूमिकाएं, मुंबई और दिल्ली दोनों स्थानों के लिए उपलब्ध हैं. वहीं, कस्‍टमर इंगजमेंट मैनेजर और डिलीवरी संचालन विशेषज्ञ जैसी नौकरियां विशेष रूप से मुंबई के लिए सूचीबद्ध की गई हैं.

साल 2024 में बिकीं एक लाख ई-कार

भारत का ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) बाजार अभी भी चीन की तुलना में शुरुआती दौर में है. लेकिन यहां तेजी से बढ़ती मांग टेस्ला के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. पिछले वर्ष भारत में लगभग 1,00,000 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि चीन में यह आंकड़ा 1.1 करोड़ तक पहुंच गया.

 

Related posts

निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर

News Times 7

LAC पर स्थिति नाजुक और गंभीर, किसी भी हालत से मुकाबले के लिए तैयार – सेना प्रमुख

News Times 7

बिहार में BJP के प्रदेश अध्यक्ष का हो गया ऐलान, कोई नहीं था होड़ में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़