News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली विधासभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

दिल्ली विधासभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के वोटरों से खास अपील की है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!’

राष्ट्रीय राजधानी आज सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान करके अपनी नई सरकार चुनेगी. दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय है, इसमें 2025 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मैदान में हैं.

अरविंद केजरीवाल की आप लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ रही है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल से सत्ता में नहीं है. दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा पर अपना खोया नियंत्रण वापस पाने के लिए चुनाव लड़ रही है.

बुधवार को सुबह सात बजे से 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. यह मुकाबला राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप दे सकता है.

 

Related posts

PAK फेस्ट में थरूर के बयान पर घमासान-राहुल गांधी को कहेंगे ‘राहुल लाहौरी’

News Times 7

उपेंद्र कुशवाहा ने फिर एक बार बनायी अपनी नई पार्टी ,नाम रखा राष्ट्रीय लोक जनता दल

News Times 7

आज शाम 5बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, कर सकते है कुछ बडा़ ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़