News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर आज भगदड़ , दर्जनों की मौत सैकड़ों घायल

महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. संगम नगरी में करीब 8-10 करोड़ लोग मौजूद हैं. आम आदमी का स्नान जारी है. भीड़ कम होने के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू होगा. महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई थी. संगम नोज पर स्नान करने को श्रद्धालु इस कदर बेताब थे कि वे बैरिकेडिंग फांदने लगे. इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. इस भगदड़ में 2 दर्जन लोग मर चुके है वही 500 लोग घायल हो गए. सबका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अभी और कुछ लोगों के मरने की भी आशंका है. फिलहाल, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक की महाकुंभ मेले पर नजर है. भगदड़ पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है!

Related posts

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से होगी ,अगले साल होगी समाप्त

News Times 7

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय का ओडिशा तट से किया सफल परीक्षण, रक्षामंत्री ने दी बधाई

News Times 7

देश में बढ़ती महंगाई व ईंधन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल गाँधी का निशाना ,ट्वीट कर कहा -जेबकतरों से सावधान! #TaxExtortion’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़