News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

विमान हादसा – नेपाल के काठमांडू में भयंकर हादसा, उड़ान भरते वक्त विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत

काठमांडू: नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया है. नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि सूर्या एयरलाइंस (सौर्य एयरलाइंस) के इस विमान में 19 लोग सवार थे. अब तक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है. त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यह विमान हादसे का शिकार हो गया और इसमें भयंकर आग लग गई. आज सुबह 11 बजे की यह घटना है

फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस प्लेन क्रैश में कई के मारे जाने की आशंका है. यह प्लेन काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रही थी, तभी विमान क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई. इसकी लपटें देखकर लोग दौड़ पड़े.

सूत्रों की मानें तो राहत-बचाव कार्य के लिए नेपाल सरकार ने सेना के जवानों को मौके पर भेजा है. मेडिकल से लेकर सेना के जवानों की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. जिस तरह की आग लगी है, वह बुरी खबर की ओर इशारा कर रही है.

एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. पोखरा जा रहे इस विमान में एयरक्रू समेत 19 लोग सवार थे. इनमें से 18 की मौत हो गई है.

Related posts

22 वर्षीय लड़की ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

News Times 7

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम

News Times 7

कोरोना के बाद बढा ब्लैक फंगस का खतरा, जानिए सबसे ज्यादा कौन होगा प्रभावित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़