News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

22 वर्षीय लड़की ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक लड़की को दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. 22 वर्षीय लड़की पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने करने का आरोप है. पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात नवंबर 2021 की है, जिसमें पुलिस ने 28 जुलाई 2022 को कार्रवाई की है. लड़की को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.देहरादून में पहला मामला, 22 साल की युवती पर 15 साल के लड़के से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार | Khabar Uttarakhand News

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. पिता ने बताया कि उसका 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिनांक 8 नवंबर 2021 की रात्रि में बिना किसी को बताये कहीं चला गया, कोई अज्ञात व्यक्ति इसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है.

रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 27 जुलाई 2022 को अपहृत बालक के पिता द्वारा अपने बालक को लाकर पेश करने पर दस्तयाब किया गया. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी की कार भी की जब्त | Police arrested the accused of raping a minor, also seized the car of the

पूछताछ में लड़के ने बताई सच्चाई
अपहृत बालक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को आरोपिया जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के अज्ञात ईंट-भट्ठा में गई. वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की है. इस दौरान उसे प्रताड़ित भी किया गया. थाना पत्थलगांव द्वारा पता-तलाश कर आरोपिया जूही डोम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपिया जूही ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपिया जूही डोम उम्र 22 साल निवासी बागबहार क्षेत्र को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Related posts

भोपाल में कोरोना से हालात खराब ,24 घंटे112 शवों का अंतिम संस्कार , सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 4 लोगों की हुई मौत

News Times 7

उतराखण्ड के चमोली मे मरने वालों की संख्या 206 हुई, लापता लोगो को सरकार ने मृत घोषित किया

News Times 7

अन्ना हजारे का शुरू होगा किसान महाआंदोलन के बीच आमरण अनशन, सरकार के हाथ पांव फूले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़