News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार हैं महिला प्रेमी… सदन में आरजेडी विधायक के बिगड़े बोल

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी विधायक का बिगड़े बोल सामने आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी भाई वीरेंद्र आपत्तिजनक टिप्पणी की है. दरअसल सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामा के बीच अपनी बात कह रहे थे. इसी दौरान आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं.

 

दरअसल नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि बिहार में महिलाओं का आरक्षण सबसे अधिक हमारी ही सरकार ने दी है. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम करती है जिसको लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं. इसलिए महिलाओं की बात करते हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना की रोक पटना हाई कोर्ट द्वारा लगा दी गई सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है और हम लोगों ने मांग की नीतीश सरकार केंद्र को नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए पत्र भेजना कि हम लोग मांग कर रहे थे.

 

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में विपक्ष के विधायकों पर भड़क गए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि सारे पार्टियों के साथ मेरी पहल पर जातिगत गणना करवाया था. आप लोग बैठ कर इस पर चर्चा करते. लेकिन, आप लोग सुनना नहीं चाहते है. सारे पार्टियों ने जातिगत गणना का सपोर्ट किया था. नीतीश कुमार आरजेडी महिला विधायक पर भड़क गए. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं. 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया था

सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच कहा कि जातिगत गणना में हमने सब कुछ की जानकारी ली. उसके बाद आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया. जातिगत गणना के बाद 94 लाख गरीबो की पहचान की. उनके विकास के लिए सरकार ने तय किया, दो दो लाख रुपया देना शुरू कर दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. लेकिन, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी आग्रह किया

सीएम ने नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना शुरू किया था. लेकिन, कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया था. आज केंद्र पूरी मदद कर रही है, विशेष पैकेज दिया जा रहा है. नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग मेरा हाय हाय कर रहे h आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय.

 

 

Related posts

मंगलवार से देश के हवाई मानचित्र पर आया देवघर नगरी ,बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनाने की हुई घोषणा

News Times 7

बक्सर मे कंटेनर व शराब लदी पिकअप जब्त को पुलिस ने किया जप्त, उत्पाद विभाग की दिखी लापरवाही

News Times 7

केजरीवाल सरकार ने की घोषणा ,कोरोना पॉजिटिव हुए श्रमिकों को चिकित्सकीय सहायता के रूप में10 हजार रुपये दी जाएगी सहायता राशि

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़