News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में विपक्ष के विधायकों पर भड़के

पटना. बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में विपक्ष के विधायकों पर भड़क गए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि सारे पार्टियों के साथ मेरी पहल पर जातिगत गणना करवाया था. आप लोग बैठ कर इस पर चर्चा करते. लेकिन, आप लोग सुनना नहीं चाहते है. सारे पार्टियों ने जातिगत गणना का सपोर्ट किया था. नीतीश कुमार आरजेडी महिला विधायक पर भड़क गए. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं. 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया था.

सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच कहा कि जातिगत गणना में हमने सब कुछ की जानकारी ली. उसके बाद आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया. जातिगत गणना के बाद 94 लाख गरीबो की पहचान की. उनके विकास के लिए सरकार ने तय किया, दो दो लाख रुपया देना शुरू कर दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. लेकिन, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी आग्रह किया.

 

सीएम ने नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना शुरू किया था. लेकिन, कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया था. आज केंद्र पूरी मदद कर रही है, विशेष पैकेज दिया जा रहा है. नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग मेरा हाय हाय कर रहे हैं… आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय.

बता दें, बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के नेता फिर जमकर हंगामा कर रहे हैं. सबसे पहले आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में नारेबाजी की. विधायक नए आरक्षण को 9वींअनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. वहीं इससे पहले बुधवार को कांग्रेस विधायक झाल बजाते हुए विधानसभा पहुंचे. कांग्रेस ने कहा कि अगले पांच साल झाल बजाएंगे

वहीं विपक्ष के बाद अब बीजेपी विधायक भी पोर्टिको में पहुंच गए हैं और हाथों में पीएम और सीएम के नाम धन्यवाद पत्र दिखाते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं. बीजेपी विधायक बजट में बिहार को बड़ा पैकेज देने पर धन्यवाद दे रहे हैं. विधायकों ने जय श्री राम कहकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

Related posts

दिल्ली में 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्‍या करने वाले सनकी आशिक साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार , 40 से अधिक बार चाकू मार कर किशोरी की कर दी थी हत्‍या

News Times 7

दिग्विजय सिंह ने नितीश संग मोदी को धोया ,’मोदी ऐसे पुत्र की तरह जो पूर्वजों की संपत्तियां बेचता है

News Times 7

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर शानदार जीत के बाद निरहुआ ने Amrapali Dubey और रानी चटर्जी का कराया मुंह मीठा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़