News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

तेजस्वी के बयान ‘बिहार में खेला होना बाकी है’ के बाद जदयू, बीजेपी और राजद के विधायकों के बीच शह मात का खेल जारी

पटना. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद फ्लोर टेस्ट होना बाकी है. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले बिहार की सियासत में शामिल हर दल अपनी-अपनी ताकत जुटाने में लगा है. तेजस्वी के बयान ‘बिहार में खेला होना बाकी है’ के बाद जदयू, बीजेपी और राजद के विधायकों के बीच शह मात का खेल जारी है. माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट के दिन राजद ने बड़ी तैयारी कर रखी है. हालांकि, राजद के प्रवक्‍ ताओं और विधायकों का कहना है कि राजद कोई जोड़-तोड़ नहीं कर रही है.

चर्चाओं की माने तो अब बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस की शुरुआत की है. इसमें बीजेपी किनारे रहते हुए जदयू को तीर चलाने की रणनीति बनाई है. राजनीतिक हल्के में यह बात चर्चा होने लगी है कि जदयू ने राजद विधायकों पर डोरे डालने शुरू कर दिया है. जदयू अपने विधायको के टूट के अंदेशे के बीच फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी कर रही है और राजद में ही सेंध लगाने की तैयारी है,रवि उपाध्याय ने कहा कि राजद के वैसे 15 विधायक जिनके जीत का क्षेत्रीय समीकरण जदयू और बीजेपी के साथ ज्यादा मजबूत है वो विधायक 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दिन खेला कर सकते हैं. वैसे राजद की अपनी तैयारी है.

तेजस्वी ने जदयू और बीजेपी खेमे में पैदा किया है डर
फ्लोर टेस्ट को फिलहाल चंद रोज बाकी है पर बीजेपी जेडीयू और राजद के बीच खेला की तैयारी चरम पर है. बीजेपी जदयू के साथ मिलकर ऑपरेशन लोटस की तैयारी कर रही है. वहीं, तेजस्वी के खेला की आहट ने जदयू और बीजेपी की भी बेचैनी बढ़ा दिया है. बिहार में खेला की आहट को देखते हुए जदयू ने अगले दो दिनों तक सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश जारी कर दिया है.

Related posts

छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कुछ दिनों की मेहमान

News Times 7

क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत,पहली बार कोई टीम 300 रन से हारी

News Times 7

गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर ,15 मिनट पहले क्या-क्या किया था सर्च, सबकुछ कर सकते हैं डिलीट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़